देश में डेंगू के बढ़ते मामलों पर केंद्र सरकार अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने की हाईलेवल मीटिंग

Dengue Cases:

Dengue Cases: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा ने बुधवार 10 जुलाई को डेंगू बुखार की रोकथाम, नियंत्रण और प्रबंधन के लिए देश में बढ़ते डेंगू के मामलों से निपटने के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा के लिए बैठक की। और संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के आदेश दिए।

Read also-आतंकवादियों को उन्हीं की भाषा में दें जवाब, हम सरकार के साथ’, कठुआ हमले पर कांग्रेस ने दिया बयान

स्वास्थ्य मंत्री ने लिया स्थिति का जायजा- बैठक के बाद उन्होंने कहा,आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मैंने डेंगू के खिलाफ जो स्वास्थ्य मंत्रालय कार्य कर रहा है। उसका मैंने रिव्यू किया और सारी जानकारियां हासिल की कि तरीके से देश भर में आने वाले समय में डेंगू के खिलाफ लड़ने के लिए कैसे स्वास्थ्य मंत्रालय आगे कार्य कर रहा है। इसमें जो विशेष बात है, वो यह है कि मैंने अधिकारियों को ही निर्देश दिया। कि हम डेंगू के प्रिवेन्शन के लिए विशेष योजना चला करके सभी स्टेट के साथ बातचीत करके प्रिवेन्शन कैसे हो सकता है। इस पर हमको जोर देने की आवश्यकता है।”

Read also-लिएंडर पेस टेनिस हॉल ऑफ फेम में ग्रैंड स्लैम ट्रॉफी का करेंगे प्रदर्शन, जानिए कैसा रहा उनका प्रदर्शन

कर्नाटक में पैर पसार रहा डेंगू – स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को बताया कि कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में डेंगू के 185 मामले सामने आए हैं, जिससे कुल मामलों की संख्या 7,547 हो गई है।हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 948 मरीजों की डेंगू की जांच की गई। जिसमें से 185 मामले पॉजिटिव पाए गए और उनमें से 62 खतरनाक स्थिति में थे, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *