Noida Ice Cream Controversy: अमूल ने आइसक्रीम से कनखजूरा मिलने की शिकायत के बाद जांच के लिए शिकायतकर्ता से आइसक्रीम टब वापस मांगा

#noida #noidanews #noidacitynews #centipedeinicecream #amul #amulicecream #crime news

Noida Ice Cream Controversy: नोएडा में अमूल की आइसक्रीम में कनखजूरा निकलने के मामले में महिला कस्टमर से आइसक्रीम का टब वापस करने का आग्रह किया, ताकि उसकी जांच की जा सके। महिला ने दावा किया था कि उसे आइसक्रीम टब में कनखजूरा मिला है। कंपनी ने साथ ही कहा कि वे भारत और वैश्विक बाजारों में बेहतर गुणवत्ता वाले दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराती है।खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि नोएडा में महिला ने दावा किया है कि उसने ‘इंस्टेंट डिलीवरी ऐप’ के जरिए आइसक्रीम मंगवाई थी जिसके अंदर उसे एक कनखजूरा मिला है। इस मामले को लेकर गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड(जीसीएमएमएफ) ने नोएडा में महिला ग्राहक को हुई असुविधा पर खेद व्यक्त किया।

Read also- School Open Update:स्कूल छुट्टी को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खुलेंगे स्कूल

अमूल ने बयान में कहा कि उसने सोशल मीडिया पर मिली शिकायत पर तुरंत गौर किया.आगे कहा कि उसकी टीम ने कस्टमर से संपर्क किया और उसी दिन (15 जून) रात साढ़े नौ बजे के बाद उससे मुलाकात की। बयान के मुताबिक कस्टमर के साथ हमारी बैठक के दौरान, हमने ग्राहक से जांच के लिए आइसक्रीम टब वापस देने की मांग की। लेकिन महिला ने उसे वापस देने से इनकार कर दिया।

Read also- Indias Unique Temples: ये हैं भारत के अजीब और अद्भुत मंदिर, जहां होती है बुलेट की पूजा, तो कही चढ़ाई जाती है शराब

जब तक कस्टमर से शिकायत वाला प्रोडक्ट वापस नहीं मिल जाता तब तक हमारे लिए मामले की जांच करना मुश्किल होगा और इसलिए इस मुद्दे पर हम कोई टिप्पणी नहीं कर पाएंगे अमूल ने कहा कि कस्टमर से प्रोडक्ट मिलने के बाद, हम सभी पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच करेंगे और फिर से अपने कस्टमर्स के पास लौटेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *