राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद सरकारी बंगला खाली करने का मिला नोटिस

(अजय पाल) – लोकसभा हाउसिंग कमेटी ने राहुल गांधी को बंगला खाली करने को लेकर नोटिस भेज दिया है। बीते शुक्रवार को लोकसभा सचिवालय ने काग्रेस सासंद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को रद्द कर दिया था। राहुल गांधी केरल के वायनाड से सासंद थे। जिसके बाद अब राहुल गांधी को सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस मिला है।

लोकसभा से अयोगय घोषित होने के बाद लोकसभा आवास समिति ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सरकार के द्रारा आवंटित किए हुए बंगले को खाली करने के कहा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब राहुल गांधी को 22 अप्रैल 2023 तक बंगला खाली करना होगा ।

एक बयान देने के कारण राहुल गांधी से छिना सबकुछ

जानिए राहुल गाधी का वो बयान जिसके कारण राहुल गांधी की सांसदी व बंगला दोनों छिन गया। साल 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने कर्नाटक के कोलार में कथित तौर पर बयान दिया था कि सभी चोरो का सरनेम मोदी क्यों होता है। राहुल गांधी के बयान को लेकर भाजपा नेता पूर्णेस मोदी ने मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। पूर्णेस मोदी पश्चिमी सूरत से भाजपा के विधायक है।

Read also:- गोल्डन टेंपल पहुंचे सोनू सूद और जैकलीन फर्नांडीज, मूवी की सफलता के लिए टेका माथा

पूर्णेस मोदी ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया था कि उनके बयान के कारण पूरे मोदी समुदाय का अपमान किया गया है । इस मामले में सूरत कोर्ट ने सुनवाई करते हुए राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App              

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *