ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बीजेपी से हाथ मिलाया – कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

Odisha News: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को लेकर कहा कि उन्होंने बीजेपी से हाथ मिला लिया है।भुवनेश्वर में ‘ओडिशा बचाओ समावेश’ में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि नवीन पटनायक के पिता बीजू पटनायक जवाहरलाल नेहरू के दोस्त थे। बीजू पटनायक, नेहरू की विचारधारा का पालन करते थे, लेकिन आज के नवीन पटनायक बीजेपी की विचारधारा को मान रहे हैं।खरगे ने कहा, “नवीन पटनायक और बीजेपी ओडिशा के खनन उद्योग को बर्बाद करने के लिए दोस्त बन गए हैं।”

Read also-कर्तव्य पथ पर बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी संपन्न, तस्वीरों में देखिए क्या रहा इस बार खास

मल्लिकार्जुन खरगे, अध्यक्ष, कांग्रेस:  पहले जो मुख्यमंत्री थे बीजू पटनायक वो नेहरू जी के दोस्त थे और नेहरू जी की विचारधारा को मानने वाले थे। लेकिन आज के पटनायक बीजेपी की विचारधारा को मानने वाले हैं। इनका ऐसा हो गया है कि अगर कोई पूछे कि ‘पानी तेरा रंग कैसा है तो जिसमें डालो वैसा है’ अगर आप हरा रंग डालो तो हरा, पीला रंग डालो तो पीला और भगवा डालो तो भगवा। तो ऐसी परिस्थिति इनकी है। अब वो पटनायक और इन पटनायक में बहुत फर्क है।वो लोग लव मैरिज कर लिए हैं। जहां मिले दोस्ती हो गई और इसलिए दोस्ती हो गई दोनों की कि हम ओडिशा को बर्बाद करेंगे। ओडिशा की जो खदानें हैं उनको मिल कर बेचेंगे।”

(Source PTI )

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *