MUMBAI VS HARYANA: क्वार्टर फाइनल मैच में मुंबई का हरियाणा पर पलड़ा भारी

MUMBAI VS HARYANA, EDEN GARDENS KOLKATA, RANJO TROPHY, RANJI TROPHY QUARTER FINALS, MUMBAI VS HARYANA QUARTER FINAL 3, RANJI TROPHY MUMBAI VS HARYANA QUARTER FINAL 3 MATCH SHIFTED TO EDEN GARDENS KOLKATA"MUMBAI VS HARYANA QUARTER FINAL,

MUMBAI VS HARYANA QUARTER FINAL : गत चैंपियन मुंबई की टीम हरियाणा के खिलाफ शनिवार से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल मैच में जीत के प्रबल दावेदार के रूप में मैदान पर उतरेगी। पहले ये मैच हरियाणा के लाहली में खेला जाना था लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसे स्थानांतरित करके ईडन गार्डंस को इसकी मेजबानी सौंप दी थी। बीसीसीआई ने हालांकि इसका कोई कारण नहीं बताया था।

Read also – दोषी की सजा के खिलाफ दायर CBI याचिका कलकत्ता उच्च न्यायालय ने की स्वीकार

हरियाणा को इस तरह से इस मैच में घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने का मौका नहीं मिलेगा जबकि मुंबई अपने पेशेवर दृष्टिकोण के कारण किसी भी तरह की परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने में माहिर है।हरियाणा का सामना 42 बार के चैंपियन मुंबई से हो रहा है और अगर उसे इस मैच में अपेक्षित परिणाम हासिल करना है तो उसे स्थान बदलने के बारे में सोचने के बजाय अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

भारत की टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और ऑलराउंडर शिवम दुबे के जुड़ने से मुंबई को और अधिक मजबूती मिली है। यही नहीं मुंबई की टीम मेघालय को पारी और 456 रन से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची है और अब वह बढ़े मनोबल के साथ मैदान पर उतरेगी। मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे के पास कई विकल्प हैं और उनके लिए अंतिम एकादश का चयन करना आसान नहीं होगा।पिछले मैच में मुंबई की तरफ से सिद्धेश लाड, आकाश आनंद और शम्स मुलानी ने शतक लगाए थे और यहां तक कि रहाणे ने भी 96 रन बनाए थे।

Read also –दोषी की सजा के खिलाफ दायर CBI याचिका कलकत्ता उच्च न्यायालय ने की स्वीकार

ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि सूर्यकुमार और दुबे को किन खिलाड़ियों के स्थान पर अंतिम एकादश में शामिल किया जाता है। यहां तक कि तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने भी 42 गेंद पर 84 रन की तूफानी पारी खेली थी।शार्दुल के साथ बाएं हाथ के स्पिनर मुलानी और ऑफ स्पिनर तनुष कोटियान गेंदबाजी विभाग का मुख्य जिम्मा संभालेंगे। ऐसे में मुंबई का टीम प्रबंधन आयुष म्हात्रे, अमोघ भटकल और सूर्यांश शेडगे में से किन्हीं दो को बाहर कर सकता है। सूर्यकुमार के लिए फॉर्म में वापसी करने का यह सुनहरा मौका होगा। वह इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज में केवल 28 रन ही बना पाए थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *