Chandigarh: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत शिरोमणि नामदेव जयंती समारोह में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत और आंदोलन के प्रमुख संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की जयंती समारोह में आने का मिला अवसर उनके लिए सौभाग्य की बात है। CM सैनी ने कहा’ सभी प्रदेशवासियों को इस पावन अवसर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। संतों का प्रकाश पर्व हमें अपने भीतर प्रेम, सेवा और सद्भाव का दीप जलाने की प्रेरणा देता है। संत नामदेव भारत की संत परंपरा के उज्जवल नक्षत्रों में से एक है’। Chandigarh
Read Also-MP : ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, CSP हटाए गए, 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
‘उन्होंने समाज में फैली जातिवाद, छुआछूत और असमानता जैसी बुराइयों को मिटाने का काम किया है। संत नामदेव जी की मेहनत, भक्ति और ईमानदारी से जीवन जीने का संदेश हरियाणा की सामाजिक चेतना में भी गहराई से रचा बसा हुआ है। हरियाणा का हर परिश्रमी समुदाय संत नामदेव जी की इस भावना को अपने कर्म से जीता है। रोहिला राजपूत समाज को संत नामदेव जी का अनुयायी माना जाता है, साथ ही इस समाज ने अपनी आन, बान और मर्यादा की रक्षा के लिए अनेक बलिदान भी दिए है। संत, महात्मा, गुरु और महापुरुष हमारी अमूल्य धरोहर हैं’।Chandigarh
‘संत महापुरुष विचार सम्मान एवं प्रसार योजना के तहत संतों व महापुरुषों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं । राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया गया है। पिछड़े वर्गों के उत्थान व कल्याण के लिए हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया गया है। पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत कुशल कारीगरों को प्रोत्साहन देना हमारी सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है’। Chandigarh
Read Also-Delhi सरकार ने बनाया DITI, विजन दिल्ली 2047 का रोडमैप तैयार करेगा नया संस्थान
‘इस योजना के तहत प्रदेश में 30 हजार 555 शिल्पकारों को स्किल ट्रेनिंग दी जा चुकी है। हमने शैक्षणिक संस्थाओं और नौकरियों में 27 प्रतिशत आरक्षण भी लागू किया है। बहनों बेटियों को आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना भी शुरू की गई है। Chandigarh
हम संतों और महापुरुषों के दिखाए गए रास्ते पर चलते हुए सबके कल्याण और उत्थान के लिए समर्पित हैं। हमारे व्यवहार में समानता, हमारी वाणी में मिठास और हमारे कर्म में सेवा दिखाई देगी तभी संत नामदेव जी के प्रति हमारी श्रद्धा सार्थक होगी । मुख्यमंत्री ने समिति को 21 लाख रुपए देने की भी घोषणा की हैं’।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

