Operation Sindoor: कई हवाईअड्डों पर परिचालन बंद होने के बाद फंसे यात्रियों ने कहा- ‘कोई शिकायत नहीं, देश पहले है’

Operation Sindoor:  भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए जाने के मद्देनजर हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध के बीच भारतीय एयरलाइंस ने जम्मू व श्रीनगर सहित विभिन्न शहरों से आने-जाने वाली अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं और साथ ही श्रीनगर सहित कुछ हवाईअड्डों को बंद कर दिया गया है।
एअर इंडिया ने कहा कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए एयरलाइन ने दोपहर तक जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट से आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। एयरलाइन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अमृतसर जाने वाली दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को दिल्ली की तरफ मोड़ा जा रहा है। इस अप्रत्याशित व्यवधान के कारण हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।’’

Read Also: भीषण गर्मी के बावजूद श्री काशी विश्वनाथ धाम में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी

स्पाइसजेट के अनुसार, मौजूदा स्थिति के कारण धर्मशाला (DHM), लेह (IXL), जम्मू (IXJ), श्रीनगर (SXR) और अमृतसर (ATQ) सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हवाई अड्डे अगले आदेश तक बंद हैं। एयरलाइन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रस्थान, आगमन उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं।’’ एअर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा कि मौजूदा प्रतिबंधों के कारण हमारे नेटवर्क की कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं, जिनमें अमृतसर, जम्मू, श्रीनगर और हिंडन से आने-जाने वाली उड़ानें दोपहर तक रद्द करना शामिल है।

Read Also: पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर के जरिए प्रहार, 9 ठिकानों पर निशाना, 100 से ज्यादा आतंकी ढेर

अकासा एयर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘क्षेत्र में मौजूदा स्थिति के कारण, श्रीनगर हवाई अड्डे को नागरिक परिचालन के लिए बंद कर दिया गया है। परिणामस्वरूप, श्रीनगर से हमारी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।’’ इंडिगो ने कहा कि क्षेत्र में हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों के कारण श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़ और धर्मशाला से आने-जाने वाली उड़ानें प्रभावित हुई हैं। भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर और लश्कर-ए-तैयबा का अड्डा मुरीदके शामिल है। Operation Sindoor

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *