विपक्ष गठबंधन इंडिया ने अडानी मामले को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया

Opposition Alliance Protest:

Opposition Alliance Protest:  संसद के शीतकालीन सत्र की कार्रवाही का आज छठा दिन था और इसी के साथ पिछले 5 दिन से बना संसद का गतिरोध भी टूट गया, आज संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से शुरू हो गई, हालांकि सदन की कार्रवाई शुरू होने से पहले लामबंद विपक्ष ने अडानी मुद्दे पर संसद परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया, इसमें टीएमसी शामिल नहीं रही।लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अलावा अन्य विपक्षी सांसदों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया और जमकर नारे लगाए।

Read also- विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत चीन रिश्ते पर संसद में दिया बड़ा बयान

सदन की कार्रवाई शुरू हुई तो संभल हिंसा का मुद्दा भी उठा राज्यसभा में समाजवादी पार्टी नेता प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने संभल हिंसा को राज्य प्रयोजित हिंसा बताते हुए हमला बोला।वहीं लोकसभा में संभल हिंसा का मुद्दा उठाते हुए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाए की संभल में राजनीतिक हिंसा के जरिए भाईचारे को खत्म करने की साजिश की गई,दोषियों पर हत्या का मुकदमा चलना चाहिए
वहीं लोकसभा में बैंकिंग बिल पर हुई चर्चा के दौरान जोरदार हंगामा देखने को मिला। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन को सुचारू रूप से चलने में सत्ता पक्ष और विपक्ष की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।बहरहाल 5 दिन के जोरदार हंगामें के बाद सदन की कार्यवाही आज छठे दिन शुरू हो गई है और आने वाले दिनों में अलग-अलग मुद्दों को लेकर सदन में जोरदार बहस देखने को मिल सकती है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *