दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस, AQI ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज

Delhi Weather: Minimum temperature in Delhi 11.8 degrees Celsius, AQI recorded in 'poor' category

Delhi Weather: दिल्ली में शनिवार यानी आज 7 फरवरी को न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग ने ये जानकारी दी। मौसम विभाग ने दिन के दौरान तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है और अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है।

Read Also: Pakistan: इस्लामाबाद में आत्मघाती हमले में 31 लोगों की मौत, 169 घायल

सुबह साढ़े आठ बजे ह्यूमिडिटी 82 प्रतिशत दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 214 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के वर्गीकरण के अनुसार, शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। Delhi Weather

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *