Panchkula: राहगीरी कार्यक्रम में पहुंचे CM सैनी ने प्रदेश के युवाओं से की नशे से दूर रहने की अपील

Panchkula: CM नायब सैनी ने रविवार को पंचकूला में आयोजित ‘राहगीरी’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया। राहगीरी कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री ने साइकिल चलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता भी इस दौरान उनके साथ मौजूद थे। इस कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने शिरकत की और कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। CM सैनी ने इस दौरान प्रदेश के युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील भी की।

Read Also: महाभारत के युद्ध मैदान से आज BJP करेगी हरियाणा विधानसभा चुनाव का आगाज, CM सैनी समेत कई दिग्गज भरेंगे हुंकार

आपको बता दें, हरियाणा के पंचकूला(Panchkula) में रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘राहगीरी’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया और साइकिल चलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता भी इस दौरान उनके साथ मौजूद थे। इस कार्यक्रम में कई स्कूली बच्चे भी शामिल हुए और खूब इंजॉय किया। इस दौरान CM सैनी ने प्रदेश के युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील भी की। राहगीरी कार्यक्रम का मकसद लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। ‘राहगीरी’ के माध्यम से लोगों को अपने शहर की सड़कों पर साइकिल चलाने, दौड़ने, डांस करने, योग करने और आराम से घूमने एवं मनोरंजन का अवसर मिलता है। यह कार्यक्रम समाज को एक साथ लाने और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का एक अच्छा तरीका है। इस दौरान राहगीरी कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की स्पोर्ट्स एक्टिविटी के साथ-साथ स्टॉल्स भी प्रदर्शित की गईं। इसके साथ ही राहगीरी कार्यक्रम में ताइक्वांडो, कबड्डी, जूडो, रेसलिंग, बॉक्सिंग, फुटबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल, गतका जैसे कई गेम्स भी होते है।

Read Also: उत्तर प्रदेश: CM योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में जनता दरबार लगाकर सुनीं लोगों की समस्याएं

Panchkula में राहगीरी कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद CM सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर ट्वीट कर इसकी जानकारी शेयर कर लिखा कि “हर रविवार को होने वाला कार्यक्रम “राहगीरी” उत्सव,उल्लास,फिटनेस और वैलनेस का एक सफल अभियान बनता जा रहा है। आज पंचकूला में बड़ी संख्या में युवाओं और मातृ शक्ति के साथ राहगीरी कार्यक्रम में शामिल हुआ। पंचकूला के लोगों को भी इस प्रयास से बहुत आनंद महसूस हुआ। हमारे सम्मानित विधानसभा अध्यक्ष @GianChandBjp जी का भी सानिध्य इस कार्यक्रम में मिला।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *