शादी के बाद परिणीति चोपड़ा ने साड़ी में किया पहला रैंप वॉक, हाथों में चूड़ा, मांग में सिंदूर लगाए यूं झूमती दिखीं एक्ट्रेस

(दीपा पाल)-Parineeti Chopra First Ramp Walk After Marriage: शादी के बाद से बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. ऐसे में परिणीति चोपड़ा का एक बार फिर स्टनिंग अंदाज देखने को मिला. परिणीति ने हाल ही में लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक किया. अपने रैंप वॉक से परिणीति ने लोगों का दिल चुरा लिया. परिणीति के रैंप वॉक से ज्यादा उनके लुक ने लोगों को इम्प्रेस किया. यह पहला मौका था जब परिणीति शादी के बाद किसी फैशन शो के लिए रैंप वॉक कर रही थीं. परिणीति चोपड़ा गोल्डन रंग की साड़ी में बहुत खूबसूरत नजर आ रही थीं.

परिणीति के लुक की बात करें तो उन्होंने गोल्डन रंग की साड़ी के साथ गले में चमचमाता हार, मांग में सिंदूर, हाथों में गुलाबी चूड़ा पहना था. रैंप पर अपने इस लुक के साथ परिणीति जब उतरीं तो लोगों के दिलों में छा गईं. इस दौरान परिणीति अपनी इंगेजमेंट रिंग को जमकर फ्लॉन्ट करती दिखीं. रैंप पर परिणीति ने फुल कॉन्फिडेंस के साथ वॉक किया. परिणीति के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

Read also –कांग्रेस ने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

एक यूजर ने लिखा है, ‘शादी के बाद परिणीति बहुत खुश दिख रही है’. तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘लुकिंग स्टनिंग’.
बता दें कि परिणीती चोपड़ा ने आप के नेता राघव चड्ढा से शादी की है. बीते 24 सितंबर को दोनों शादी के बंधन में बंधे हैं. इस शादी के सोशल मीडिया पर खूब चर्चे रहे. दोनों की शादी उदयपुर के रॉयल पैलेस होटल लीला पैलेस में हुई थी. बहन परिणीति की सगाई में जहां प्रियंका चोपड़ा पहुंची थीं, वहीं शादी में वर्क कमिटमेंट के चलते देसी गर्ल शरीक नहीं हो पाईं.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *