Paris Olympics : मनु भाकर फाइनल में पहुंची, सांगवान 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट से हई बाहर

Paris Olympics 2024:
Paris Olympics 2024: भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने 10 मीटर एयर राइफल महिला मुकाबले में क्वालीफिकेशन में तीसरे नंबर पर रही, जिससे वो फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गईं।इससे पहले, सरबजोत सिंह क्वालीफिकेशन के बेहद करीब पहुंच गए थे।मनु भाकर 580 प्वाइंट के कुल स्कोर के साथ तीसरे पोजिशन पर रहीं और फाइनल में जगह बनाई।इसके साथ ही पेरिस खेलों में किसी मुकाबले के फाइनल में भारत की ये पहली एंट्री बन गई।मनु का फाइनल गेम रविवार को दोपहर 3:30 बजे होगा।

Read also-गुरुग्राम में कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा सख्त, ड्रोन से रखी जा रही है निगरानी

ओलंपिक में शानदार निसाना लगाते हुए 22 साल की भाकर ने क्वालिफिकेशन में 580 का स्कोर करके तीसरा स्थान हासिल किया, जिसमें हंगरी की निशानेबाज वेरोनिका मेजर ने 582 के स्कोर के साथ प्रतम स्थान पर रही । इस स्पर्धा में चुनौती पेश कर रही रिदम सांगवान 573 के स्कोर के साथ 15वें स्थान पर रहीं। मनु भारत के लिए पदक का खाता खोल सकती हैं।

रमिता और अर्जुन बाबूता ने किया निराश – भारतीय निशानेबाज शनिवार को पेरिस ओलंपिक के 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम क्वालीफिकेशन स्टेज में हार गए।रमिता और अर्जुन बाबूता 628.7 के कुल स्कोर के साथ छठे स्थान पर रहे। वहीं एलावेनिल वलारिवान और संदीप सिंह 626.3 के कुल स्कोर के साथ 12वें स्थान पर रहे।रमिता और अरहुन बाबुता की जोड़ी तीन शॉट शेष रहते हुए पांचवें स्थान पर रही, लेकिन मेडल राउंड कट-ऑफ से एक दशमलव शून्य अंक पीछे रह गई।बबुता ने दूसरी रिले में अच्छी शुरुआत की और उसका नंबर 10.5, 10.6, 10.5, 10.9 रहा। वहीं रमिता का सेकेंड सीरीज में 10.2, 10.7, 10.3, 10.1 नंबर रहा। उनकी कोशिश से टीम शीर्ष आठ पर रही।लेकिन, ब्रॉन्ज मेडल के दौर में पहुंचने के लिए उन्हें और ज्यादा नंबरों की जरूरत थी।क्वालीफिकेशन में चीन को पहला, कोरिया को दूसरा और कजाकिस्तान को तीसरा स्थान मिला।पदक मुकाबलों में एंट्री के लिए किसी भी टीम को टॉप फोर में पहुंचना होता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *