गुरुग्राम में कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा सख्त, ड्रोन से रखी जा रही है निगरानी

Haryana Politics:

Haryana Politics: दो अगस्त को शिवरात्रि के मौके पर कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गुरूग्राम पुलिस ने कड़े बंदोबस्त किए हैं।एसीपी हेड क्वार्टर और एसीपी हाईवे विकास कुमार ने पीटीआई वीडियो से कहा, “ये जो दो तारीख को हमारी शिवरात्रि है, उसके संबंध में कमिश्नर ऑफ पुलिस श्री विकास अरोड़ा जी के आदेशानुसार ट्रैफिक पुलिस द्वारा व साथ में अन्य सिविल प्रशासन में अन्य पुलिस थानों की सहायता से हमने सरहोल बॉर्डर से लेकर गुड़गांव डिस्ट्रिक्ट के अंदर कांवड़ियों के लिए एक अलग से ट्रैफिक चलने के लिए लाइन बनाई गई है।

Read also-यमुनानगर में सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार किया

जिसमें हमने कोन लगाकर और कोन के अंदर रस्सियां और कुछ साइनबोर्ड लगाकर रास्ता बनाया गया है ताकि कांवड़ यात्री जो भी हैं वो आसानी से वहाँ से प्रवेश कर सकें। उन्हें किसी प्रकार के वेहिकल की दिक्कत न आए और क्रॉस करते वक्त भी किसी प्रकार की परेशानी न हो।”गुरुग्राम के अलग-अलग इलाकों में कई जगहों पर कांवड़ यात्रा के मुद्देनजर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।

Read also-Women’s Asia Cup के फाइनल में भारत-श्रीलंका की टक्कर ,आठवां खिताब जीतने पर नजर

विकास कुमार, एसीपी हेड क्वार्टर और एसीपी हाईवे – एसीपी हेड विकास कुमार ने कहा ड्रोन की सहायता से हम जाम की जहां स्थिति होती है या व्हीकल ज्यादा होते हैं और कांवड़ियों का रश होता है, तो ड्रोन की सहायता से आसानी से देखकर कांवड़ियों को आसानी से निकलवाया जा सके। इसलिए हम ड्रोन की सहायता से इसका प्रयोग कर रहे हैं। ड्रोन की निगरानी में कोई बदतमीजी करता पाया गया तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *