Assam राइफल्स के डीजी लेफ्टिनेंट जनरल ने दिया बड़ा बयान कहा- पूर्वोत्तर में सुरक्षा के हालात कंट्रोल में हैं

Meghalaya Politics:

Meghalaya Politics: असम राइफल्स के डीजी लेफ्टिनेंट जनरल पी.सी. नायर ने शनिवार को कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा स्थिति कंट्रोल में है और उग्रवाद भी पहले के मुकाबले कम है।पीटीआई से लेफ्टिनेंट जनरल पीसी नायर ने शिलांग में कहा, “हमारे लिए चिंता की कोई बात नहीं है। पूर्वोत्तर में कुल मिलाकर सुरक्षा की स्थिति काफी हद तक कंट्रोल में है और हमारे लिए इसके बारे में ज्यादा सोचने का कोई कारण नहीं है।”

Read also-Paris Olympics : मनु भाकर फाइनल में पहुंची, सांगवान 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट से हई बाहर

उन्होंने कहा, कुछ छोटे-छोटे मुद्दे हैं, जिन्हें आराम से हल किया जा सकता है। मणिपुर हिंसा के मामले में असम राइफल्स के बारे में गलत अफवाह फैलाया गया है। हमारी फोर्स अपना काम करती रहेगी। जहां तक दूसरे राज्यों का सवाल है तो वहां उग्रवाद कम है। कुछ घटनाएं तो हैं लेकिन वो उतनी गंभीर नहीं होती हैं फिर भी प्रतिबंधित गतिविधियां हो रही हैं। हम दूसरे सुरक्षा बलों, एजेंसियों के साथ संपर्क में हैं और इस समस्या का हल खोजने की कोशिश कर रहे हैं। हम दूसरे सुरक्षा बलों और एजेंसियों के साथ तालमेल बनाकर काम कर रहे हैं और हमें सफलता मिलेगी।”

Read also-गुरुग्राम में कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा सख्त, ड्रोन से रखी जा रही है निगरानी

हमारे लिए चिंता की कोई बात नहीं है- असम राइफल्स के डीजी लेफ्टिनेंट जनरल पी.सी. ने कहा हमारे लिए चिंता की कोई बात नहीं है। पूर्वोत्तर में कुल मिलाकर सुरक्षा स्थिति काफी कंट्रोल में है और इसलिए हमें ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। कुछ छोटे-छोटे मुद्दे हैं, जिन्हें आराम से हल किया जा सकता है। मणिपुर हिंसा के मामले में असम राइफल्स के बारे में गलत अफवाह फैलाया गया है। हमारी फोर्स अपना काम करती रहेगी।

जहां तक दूसरे राज्यों का सवाल है तो वहां उग्रवाद कम है। कुछ घटनाएं तो हैं लेकिन वो उतनी गंभीर नहीं होती हैं फिर भी प्रतिबंधित गतिविधियां हो रही हैं। हम दूसरे सुरक्षा बलों, एजेंसियों के साथ संपर्क में हैं और इस समस्या का हल खोजने की कोशिश कर रहे हैं। हम दूसरे सुरक्षा बलों और एजेंसियों के साथ तालमेल बनाकर काम कर रहे हैं और हमें सफलता मिलेगी।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *