खान सर के कोचिंग संस्थान में तोड़फोड़ से गरमाई सियासत, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Patna

Patna: बिहार की राजधानी पटना में कुछ असामाजिक तत्वों ने एक कोचिंग संस्थान में कथित तौर पर तोड़फोड़ की और परिसर पर पथराव किया। अधिकारियों ने बुधवार को ये जानकारी दी। ये घटना मंगलवार रात पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित खान ग्लोबल कोचिंग इंस्टीट्यूट में हुई।Patna

शहर पुलिस अधीक्षक (सिटी एसपी) कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘‘मंगलवार रात लगभग 10 :10 बजे कदमकुआं थाना क्षेत्र के अंतर्गत खान ग्लोबल कोचिंग इंस्टीट्यूट में पथराव और संपत्ति को नुकसान पहुंचाए जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।’Patna: 

Read Also: Malviya Nagar Fire: दिल्ली के मालवीयनगर में आग का तांडव, रेस्टोरेंट में आग लगने से 20 की मौत 37 घायल

खान सर ने बताई पूरी कहानी- बयान के अनुसार, प्रारंभिक जांच और सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल में यह सामने आया है कि पटना स्थित एक अन्य कोचिंग संस्थान से जुड़े 15 से 20 लोग कथित रूप से पथराव और तोड़फोड़ की घटना में शामिल थे। कोचिंग संस्थान के संस्थापक फैसल खान ने दावा किया कि घटना के दौरान गोलीबारी भी हुई। फैसल ‘खान सर’ के नाम से लोकप्रिय हैं। Patna: 

Read Also: अरावली पर्वतमाला पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, ICFRE समिति को 31 अगस्त तक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश

असामाजिक तत्वों ने की तोड़फोड़- खान सर ने घटनास्थल पर पत्रकारों से बातचीत में दावा किया, ‘‘पास के एक कोचिंग संस्थान से जुड़े कुछ असामाजिक तत्वों ने बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया, हमारे गार्ड की बुरी तरह पिटाई की और गोलीबारी भी की। उनकी मुख्य नाराजगी इस बात को लेकर है कि कोई व्यक्ति इतनी कम फीस में छात्रों को शिक्षा कैसे दे सकता है, और हर वर्ष हजारों सफल परिणाम कैसे दे सकता है।’’उन्होंने हाल ही में घोषित बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के परिणामों का संदर्भ देते हुए ये बात कही।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस-  पुलिस ने मारपीट की घटना की पुष्टि की है, लेकिन उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गोलीबारी की पुष्टि नहीं की है।अधिकारियों ने बताया कि घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।खान सर ने कहा कि उन्हें प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था की अपेक्षा है ताकि गरीब परिवारों के बच्चे भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करना जारी रख सकें। Patna: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *