पेट्रोल और डीजल फिर सस्ता हुआ

कई महीनों से लगातार तेल कंपनियां तेल के दाम में बढ़ोतरी कर रही थीं लेकिन अब इंटरनेशनल मार्केट में भी तेल के नरम होने के कारण तेल के दाम में कमी आ रही है। आज एक बार फिर तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी की है।

 

काफी समय के बाद एक बार फिर तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल दोनों के ही दामों में कमी की है। अब दिल्‍ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 81.40 रूपये है तो डीजल के दाम 72.37रूपये प्रति लीटर हो गए हैं।

 

दिल्‍ली के अलावा मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 88.07 रूपये है तो डीजल 78.85 रूपये पर मिल रहा है वहीं चेन्‍नई की बात करें तो यहां पर एक लीटर पेट्रोल 84.44 रूपये तो डीजल 77.73 रूपये प्रति लीटर के रेट पर मिल रहा है। बंगलुरू में एक लीटर पेट्रोल 84.01 और डीजल 76.62 रूपये प्रति लीटर है। चंडीगढ़ में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 78.31 तो एक लीटर डीजल की कीमत 72.03 रूपये है।

 

बीते 16 अगस्त से शुरू करें तो चार दिन, यानी बुधवार 19 अगस्त और 26 अगस्त, शनिवार 29 अगस्त, सोमवार 31 अगस्त को छोड़ दिया जाए तो शेष 13 दिन पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी ही हुई थी। पिछले पखवाड़े की शुरूआत में ही पेट्रोल की कीमतों में जो आग लगनी शुरू हुई, वह सितंबर में भी जारी रही। यदि दिल्ली की बात करें तो यहां बीते कुछ समय में ही पेट्रोल 1.65 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हो गया था।

 

पेट्रोल–डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल–डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *