PM मोदी कल मुंबई में भारत समुद्री सप्ताह के प्रमुख कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अक्टूबर को मुंबई के दौरे पर रहेंगे, जहां वह इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 (भारत समुद्री सप्ताह) के तहत  समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र के प्रमुख हितधारकों के एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से सोमवार को जारी आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। PM Modi 

Read Also: देशभर में छठ महापर्व की धूम, श्रद्धालु दे रहे उगते सूर्य को अर्घ्य

PMO के बयान के मुताबिक, PM मोदी भारत समुद्री सप्ताह (IMW) के प्रमुख कार्यक्रम ‘ग्लोबल मैरीटाइम सीईओ फोरम’ की भी अध्यक्षता करेंगे, जो वैश्विक समुद्री कंपनियों के नेतृत्व, प्रमुख निवेशकों, नीति निर्माताओं, नवप्रवर्तकों और अंतरराष्ट्रीय भागीदारों को वैश्विक समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र के भविष्य पर विचार-विमर्श करने के लिए एक मंच पर लाता है। PM Modi 

PMO के अनुसार, यह फोरम सतत समुद्री विकास, लचीली आपूर्ति शृंखला, हरित नौवहन और समावेशी नीली अर्थव्यवस्था रणनीतियों पर बातचीत के लिए एक प्रमुख मंच के रूप में काम करेगा। सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की भागीदारी ‘समुद्री अमृत काल विजन 2047’ के अनुरूप महत्वाकांक्षी, भविष्योन्मुखी समुद्री परिवर्तन के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। PM Modi 

Read Also: सरकार ने 5,532 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को दी हरी झंडी, इस सेक्टर को मिलेगा बूस्ट

इसमें कहा गया है कि चार रणनीतिक स्तंभों-बंदरगाह आधारित विकास, नौवहन और जहाज निर्माण, निर्बाध आपूर्ति शृंखला और समुद्री कौशल निर्माण-पर आधारित इस दीर्घकालिक दृष्टिकोण का मकसद भारत को दुनिया की अग्रणी समुद्री शक्तियों में शुमार करना है। PM Modi 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *