Pahalgam Terror Attack: आतंकी हमले की PM ने की निंदा, बोले-आतंकवादियों को बख्शा नहीं जाएगा

Pahalgam Terror Attack:

Pahalgam Terror Attack: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए कहा कि इस जघन्य कृत्य में शामिल लोगों को न्याय के कठघरे में लाया जाएगा। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उन्हें (आतंकवादियों को) बख्शा नहीं जाएगा। उनका नापाक एजेंडा कभी सफल नहीं होगा। आतंकवाद से लड़ने का हमारा संकल्प अडिग है तथा यह और भी मजबूत होगा।’’

Read also-जयपुर में उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस बोले-भारत और USA मिलकर बहुत कुछ हासिल कर ….

मोदी ने हमले में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।उन्होंने कहा, ‘‘मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है।दक्षिण कश्मीर के प्रमुख पर्यटन स्थल पहलगाम में आज आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें कई लोग मारे गए और कम से कम 20 अन्य हो गए।मोदी ने हमले के बाद गृह मंत्री अमित शाह से बात की और उन्हें स्थिति से निपटने के लिए सभी उपयुक्त कदम उठाने को कहा।

Read also-आतंकी हमले के बाद एक्शन में सरकार, PM ने गृह मंत्री से की बात.. सख्त कदम उठाने के दिए निर्देश

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *