पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकवादी हमला चौंकाने वाला और दर्दनाक- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Pahalgam Terror Attack:

Pahalgam Terror Attack: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले को चौंकाने वाला और दर्दनाक बताया और कहा कि निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाने का उनका घिनौना अमानवीय कृत्य अक्षम्य है।उन्होंने उन परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना जताई, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

Read also-Pahalgam Terror Attack: आतंकी हमले की PM ने की निंदा, बोले-आतंकवादियों को बख्शा नहीं जाएगा

कश्मीर के पहलगाम शहर के पास घास के एक खूबसूरत मैदान में आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में कई पर्यटकों के मारे जाने और कम से कम 20 के घायल होने की आशंका है, जिससे मंगलवार की दोपहर की शांति भंग हो गई। जिस वक्त ये हमला हुआ वहां बड़ी संख्या में लोग अपने दिन का मजा ले रहे थे।एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने बिना विस्तृत जानकारी दिए अनुमान लगाया कि मरने वालों की संख्या 20 से ज्यादा हो सकती है।

Read also-जयपुर में उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस बोले-भारत और USA मिलकर बहुत कुछ हासिल कर ….

मुर्मू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकवादी हमला चौंकाने वाला और दर्दनाक है। ये एक नृशंस और अमानवीय कृत्य है जिसकी स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए।निर्दोष नागरिकों, इस मामले में पर्यटकों पर हमला करना बेहद भयावह और अक्षम्य है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *