SHAHEED DIVAS 2025: महात्मा गांधी की पुण्यतिथि प्रार्थना सभा में शामिल हुए पीएम मोदी

PM Modi News:

Mahatma Gandhi News:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल हुए। महात्मा गांधी की आज 77वीं पुण्यतिथि है। नई दिल्ली में गांधी स्मृति में आयोजित प्रार्थना सभा में उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद थे।प्रार्थना सभा के दौरान पीएम मोदी, धनखड़ और ओम बिरला ने महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।

Read also- चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर वित्त मंत्री चीमा ने कांग्रेस पर लगाया सनसनीखेज आरोप, सूबे में गरमाई सियासत

पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली के राजघाट में महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।आपको बता दें कि श्रद्धांजलि कार्यक्रम में महात्मा गांधी द्वारा गाया भक्ति गीत ‘रघुपति राघव राजा राम’  बजाया गया।

महात्मा गांधी को किया याद- भजन को राग मिश्र गारा में विष्णु दिगंबर पलुस्कर ने रचा था और ये लंबे समय से महात्मा गांधी की आध्यात्मिक और राजनीतिक यात्रा से जुड़ा हुआ है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेता रहे है ।

Read Also: बजट सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन नेताओं ने लिया भाग

CM योगी ने पुष्पांजलि अर्पित की- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की।सीएम योगी ने लखनऊ में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *