बीपीएससी परीक्षा विवाद: पुलिस ने पटना में प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर किया

BPSC Exam News:

BPSC Exam News:  विरोध प्रदर्शन कर रहे बीपीएससी अभ्यर्थियों ने गुरुवार को आयोग के कार्यालय के सामने प्रदर्शन करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें तितर-बितर कर दिया और कहा कि “प्रतिबंधित क्षेत्र में लोगों के एकत्र होने की अनुमति नहीं है।” अभ्यर्थी 13 दिसंबर को राज्य भर में आयोजित हुई 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर एकत्र हुए थे।

Read also- SHAHEED DIVAS 2025: महात्मा गांधी की पुण्यतिथि प्रार्थना सभा में शामिल हुए पीएम मोदी

पटना के जिला मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि “प्रदर्शनकारियों पर कोई लाठीचार्ज नहीं किया गया, लेकिन उन पर पुलिस मुख्यालय, राजभवन और मुख्यमंत्री आवास जैसी महत्वपूर्ण जगहों के पास सड़क जाम करने के लिए मामला दर्ज किया जाएगा।”डीएम ने दावा किया कि पता चला है कि “अधिकांश प्रदर्शनकारियों को राज्य की राजधानी के बाहर से लाया गया था और उनमें से कुछ दूसरे राज्यों से भी आए थे।”

Read also- चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर वित्त मंत्री चीमा ने कांग्रेस पर लगाया सनसनीखेज आरोप, सूबे में गरमाई सियासत

डीएम ने कहा, “वे बीपीएससी कार्यालय की ओर बढ़ना चाहते थे, जिसकी पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने अनुमति नहीं दी। सुरक्षाकर्मियों के बार-बार अनुरोध के बावजूद, उन्होंने सड़क खाली करने से इनकार कर दिया। ये प्रतिबंधित एरिया है और ऐसी जगह नहीं है जहां विरोध प्रदर्शन की अनुमति है।”रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान दो छात्र घायल हुए हैं।इस बीच, पटना उच्च न्यायालय शुक्रवार को 13 दिसंबर की परीक्षा रद्द करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने वाला है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *