PM Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, BJP का महीनेभर का बड़ा प्लान, जानिए क्या-क्या होगा

PM Modi

बीजेपी ने PM Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के मौके पर देशभर में विशेष कार्यक्रमों की तैयारी की है, पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने सेवा संकल्प अभियान की पूरी रूपरेखा साझा की है।

न्‍यूज डेस्‍क, दिल्‍ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 अक्टूबर 2026 को सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे करने जा रहे हैं। इसी मौके को यादगार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने विशेष अभियान की घोषणा की है। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने बताया कि पार्टी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। उनके मुताबिक, नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने राजनीतिक प्रशासनिक सफर की शुरुआत की थी और इसके बाद उनकी यात्रा राज्य की राजनीति से देश के प्रधानमंत्री पद तक पहुंची। पार्टी इस पूरे दौर को जनसेवा और राष्ट्रसेवा से जोड़कर देख रही है और इसी भावना के साथ अलग-अलग सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।PM Modi 

Read Also-Vadodra: PM मोदी का कांग्रेस पर फिर ‘नाराज फूफा’ तंज, बोले- भारत के विकास से कुछ लोग कभी खुश नहीं हो सकते

अभियान के तहत 17 सितंबर को देशभर में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी दिन शाम 7 बजे ‘सेवा दीया’ कार्यक्रम भी रखा गया है, जिसमें लाभार्थी परिवारों की ओर से प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए दीप जलाए जाने की योजना है। इसके अलावा 7 अक्टूबर से ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ निकाली जाएगी, जो वाराणसी से शुरू होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थान वडनगर तक जाएगी। नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को पार्टी केवल राजनीतिक उपलब्धियों के तौर पर नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण की लंबी यात्रा के रूप में देख रही है। बीजेपी का कहना है कि इस अभियान के जरिए प्रधानमंत्री की जनसेवा से जुड़े संदेश को आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा।PM Modi 

Read Also-ByElection2026: चुनाव आयोग ने किया 6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 6 अक्टूबर को वोटिंग; 9 सितंबर से नामांकन

बीजेपी अध्यक्ष ने अपने संबोधन में मोदी सरकार के कार्यकाल की कई उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद देश में युवाओं के बीच उम्मीद का माहौल बना और स्टार्टअप तथा यूनिकॉर्न के जरिए

युवा नौकरी तलाशने वालों के साथ-साथ रोजगार देने वाले भी बने। नितिन नवीन ने खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसे अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन पहलों से युवाओं की भागीदारी अलग-अलग क्षेत्रों में बढ़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी के नेतृत्व में सीमावर्ती गांवों को ‘भारत का आखिरी गांव’ कहने की पुरानी सोच बदली और उन्हें ‘भारत का पहला गांव’ कहने पर जोर दिया गया। बीजेपी के मुताबिक, सेवा संकल्प अभियान का मकसद प्रधानमंत्री के 25 साल के सार्वजनिक जीवन के प्रति आभार जताना और जनसेवा के संदेश को व्यापक स्तर पर पहुंचाना है।PM Modi 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter PM Modi 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *