संसद में बने गतिरोध से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने वरिष्ठ मंत्रियों के साथ की बैठक

प्रदीप कुमार – संसद के गतिरोध और रणनीति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक की। संसद की कार्रवाही शुरू होने से पहले बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ,गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी समेत अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि राहुल गांधी को अपने डिस्क्वालिफिकेशन को लेकर सावरकर पर बोलने की बजाय कोर्ट में अपील करनी चाहिए।

कांग्रेस को अपने अंदर झांककर देखना चाहिए। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आप घोड़ों की रेस में गधे को दौड़ाना चाहते हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भी विपक्ष पर हमला बोला।केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी ने पूरे OBC समुदाय का अपमान किया और माफी भी नहीं मांगी।ये लोग कोर्ट का आदेश नहीं मानते। राहुल कभी सावरकर नहीं बन सकते क्योंकि सावरकर कभी 6 महीने के लिए फॉरेन टूर पर नहीं गए।

Read als0:-  राहुल गांधी की अयोग्यता और अडानी मुद्दे पर विपक्ष ने आज काले कपड़े पहन कर प्रदर्शन किया

इधर केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा में नेता सदन पीयूष गोयल ने बीजेपी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए विपक्ष और राहुल गांधी को निशाने पर लिया बहरहाल सूरत कोर्ट के फैसले और उसके बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक टकराव बढ़ा दिया है। अब सत्तापक्ष सावरकर पर राहुल गांधी की टिप्पणी और ओबीसी अपमान के मुद्दे को लेकर आक्रमक पलटवार करने में जुट गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App              

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *