Emirates Flight Smoke: तमिलनाडु के चेन्नई एयरपोर्ट से मंगलवार रात 280 यात्रियों के साथ दुबई जाने वाली उड़ान के पंख वाले हिस्से से धुआं निकलने से हड़कंप मच गया।एयरपोर्ट के अधिकारियों ने कहा कि उड़ान भरने से ठीक पहले से ये घटना घटित हुई। रात नौ बजकर 15 मिनट पर धुआं दिखने के बाद फ्लाइट के क्रू ने इसकी सूचना दी और टेक्निकल एक्सपर्ट ने प्लेन की जांच की।
Read also-Tripura News: 500 उग्रवादियों का आत्मसमर्पण, CM साहा के सामने डाले हथियार
यात्रियों में मचा हड़कंप- इसके बाद करीब 10 मिनट में धुआं बंद हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए दमकल गाड़ियां भी पहुंच गईं थीं।अधिकारियों ने धुआं निकलने की वजह नहीं बताई है।आपको बता दें कि विमान में यात्रियों को चढ़ाने से पहले विमान में ईंधन भरा जा रहा था। तभी अचानक इंजन में ईंधन भर जाने से धुआं निकलने लगा। यह देख स्टाफ बहुत अधिक घबरा गया था।
Read also-Haryana News: BJP में मलाई खाने के बाद सतीश यादव ने झाडू हाथ में पकड़ ली- चिरंजीव राव
विमान से निकला काला धुआं- विमान में ये घटना मंगलवार रात की है। विमान से 280 यात्री दुबई जा रहे थे।विमान में काला धुआं निकलने से इंजन में आग लगने की आशंका से स्टाफ में हड़कंप मच गया । तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई । जांच करने पर पता चला कि रिफ्यूल करते समय इंजन में तय सीमा से ज्यादा ईंधन भर गया था. इंजन गर्म होने के कारण यह ईंधन तेजी से जलने लगा, जिससे गाढ़ा काला धुआं बाहर निकलने लगा.
