बंगाल में ममता सरकार पर बरसे पीएम मोदी, बिहार के पटना में रोड शो भी किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिक्किम दौरा खराब मौसम के कारण स्थगित हो गया है। हालांकि, पीएम ने सिक्किम के कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सिक्किम के विकास और संस्कृति की सराहना की, वहीं बंगाल में पीएम मोदी ने ममता बनर्जी सरकार पर जमकर निशाना साधा। बाद में बिहार पहुंचे पीएम मोदी ने पटना में रोड शो कर राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन भी किया।

Read Also: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने पाकिस्तान को आड़े हाथ लेकर कहा- आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज सिक्किम दौरा निर्धारित था, जहां वे सिक्किम के 50वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने वाले थे। लेकिन खराब मौसम के कारण यह दौरा रद्द करना पड़ा। पीएम मोदी ने बागडोगरा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सिक्किम के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सिक्किम को 100% जैविक राज्य और प्रति व्यक्ति आय में अग्रणी बताते हुए विकास का मॉडल करार दिया।

पीएम मोदी ने कहा कि सिक्किम ने प्रकृति और प्रगति का अनूठा संगम पेश किया है। यह राज्य आज विकास का मॉडल बन चुका है। सिक्किम और पूरे पूर्वोत्तर का विकास भारत के नए भारत की कहानी का चमकता अध्याय है। इसके बाद पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में एक जनसभा को संबोधित किया,यहां पीएम मोदी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर तीखा हमला बोला।पीएम मोदी।ने मालदा और मुर्शिदाबाद में हाल की हिंसा को टीएमसी सरकार की नाकामी का परिणाम बताया और इसे ‘क्रूरता’ करार दिया।

पीएम मोदी ने कहा कि “बंगाल आज समस्याओं से जूझ रहा है। ममता बनर्जी की सरकार की तुष्टिकरण की राजनीति ने कानून-व्यवस्था को चरमरा दिया है। मुर्शिदाबाद और मालदा की हिंसा इस सरकार की क्रूरता का जीता-जागता सबूत है। लोग अब बदलाव चाहते हैं।” पीएम मोदी ने अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों में 1,010 करोड़ रुपये की लागत से सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) परियोजना की आधारशिला भी रखी। पीएम मोदी ने कहा कि यह परियोजना न केवल पर्यावरण को लाभ पहुंचाएगी, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा करेगी।

Read Also: KFCC: अभिनेता कमल हासन अगर 30 मई तक माफी नहीं मांगते तो कर्नाटक में उनकी फिल्म ‘ठग लाइफ’ नहीं चलेगी

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को बंगाल में जन-जन तक पहुंचाने में टीएमसी सरकार बाधा डाल रही है। पीएम ने दावा किया कि बंगाल के लोग अब टीएमसी के भ्रष्टाचार और कुशासन से तंग आ चुके हैं। पीएम मोदी का यह दौरा और संबोधन पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए भी अहम माना जा रहा है। बीजेपी पीएम की रैली के जरिए अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने में जुटी है

बंगाल के बाद पीएम मोदी बिहार पहुंचे है। बिहार में पीएम मोदी ने रोड शो कर एनडीए का शक्ति प्रदर्शन किया है।बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पीएम मोदी के दौरे को काफी अहम माना जा रहा है। बता दें, पीएम मोदी अब कल 30 मई को उत्तर प्रदेश का भी दौरा करेंगे, जहां वे कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे इसमे कानपुर मेट्रो रेल परियोजना भी शामिल हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *