प्रधानमंत्री मोदी यूनाइटेड किंगडम और मालदीव की विदेश यात्रा करेगे

PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूके और मालदीव की यात्रा करेंगे।विदेश मंत्रालय ने पीएम मोदी के विदेश दौरे का ऐलान कर दिया है।यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री सर कीर स्टारमर के निमंत्रण पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 से 24 जुलाई 2025 तक यूनाइटेड किंगडम की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। यह प्रधानमंत्री मोदी की यूके की चौथी यात्रा होगी।

Read also-All-Party Meeting: संसद के मानसून सत्र से पहले सरकार ने की सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने कई मुद्दे उठाए

विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि इस यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी, भारत-यूके द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण पहलुओं पर प्रधानमंत्री स्टारमर के साथ व्यापक चर्चा करेंगे। वे क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। प्रधानमंत्री के महामहिम राजा चार्ल्स तृतीय से भी मुलाकात करने की उम्मीद है। इस यात्रा के दौरान, दोनों पक्ष व्यापार और अर्थव्यवस्था, प्रौद्योगिकी और नवाचार, रक्षा और सुरक्षा, जलवायु, स्वास्थ्य, शिक्षा और लोगों के बीच संबंधों पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए व्यापक रणनीतिक साझेदारी (सीएसपी) की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे।

Read also- Sports News: भारतीय खिलाड़ियों के बहिष्कार बाद भारत-पाकिस्तान के बीच लीजेंड्स मैच रद्द

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि अपनी यात्रा के दूसरे चरण में, प्रधानमंत्री मोदी मालदीव गणराज्य के राष्ट्रपति, महामहिम डॉ. मोहम्मद मुइज़्ज़ू के निमंत्रण पर 25-26 जुलाई, 2025 तक मालदीव की राजकीय यात्रा करेंगे। यह प्रधानमंत्री की मालदीव की तीसरी यात्रा होगी, और महामहिम डॉ. मोहम्मद मुइज़्ज़ू के राष्ट्रपतित्व काल में किसी राष्ट्राध्यक्ष या शासनाध्यक्ष की मालदीव की पहली यात्रा होगी।प्रधानमंत्री मोदी 26 जुलाई, 2025 को मालदीव की स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ के समारोह में ‘मुख्य अतिथि’ होंगे। इस यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री महामहिम डॉ. मोहम्मद मुइज़्ज़ू से मुलाकात करेंगे और आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।  दोनों नेता अक्टूबर 2024 में मालदीव के राष्ट्रपति की भारत की राजकीय यात्रा के दौरान अपनाए गए ‘व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी’ के लिए भारत-मालदीव संयुक्त दृष्टिकोण के कार्यान्वयन में हुई प्रगति का भी जायजा लेंगे।पीएम की यह यात्रा भारत द्वारा अपने समुद्री पड़ोसी, मालदीव को दिए जाने वाले महत्व को दर्शाती है, जो भारत की ‘पड़ोसी पहले’ नीति और विजन ‘महासागर’ में एक विशेष स्थान रखता है। यह यात्रा दोनों पक्षों को घनिष्ठ द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा और सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान करेगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *