PM मोदी आज वाराणसी को देंगे 14000 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर है।बता दें की पीएम मोदी देर रात वाराणसी पहुंचे। पीएम मोदी आज वाराणसी में 14000 करोड़ से ज्यादा की कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।इससे पहले पीएम ने गुरुवार को वाराणसी में शिवपुर-फुलवरिया-लहरतारा मार्ग पर फोरलेन का निरीक्षण भी किया था। इस दौरान पीएम मोदी के साथ यूपी के प्रधानमंत्री योगी आदित्यनाथ भी नजर आए।मोदी ने यहां कुछ देर तक सड़क पर निरिक्षण भी किया। उसके बाद वह बीपीडब्ल्यू गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम के लिए चले गए.

Read also- सीएम पक्का करें कि पश्चिम बंगाल में मीडिया को नहीं कुचला जाए – टीवी पत्रकार की गिरफ्तारी पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे- पीएम आज वाराणसी में एनएच-233 के घरगरा-ब्रिज-वाराणसी खंड के चार लेन सहित कई सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.पीएम मोदी शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेगें।पीएम काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता भवन में मेधावियों ,शिक्षकों ,संत रविदास मंदिर में अन्य प्रदेशों से आए दर्शनार्थियों व पूर्वांचल की जनता को संबोधित करेंगे।आपको बता दें कि 10 वर्षों में पीएम मोदी का काशी में यह 44 वां दौरा रहेगा।

लोगों ने लगाए हर हर महादेव के नारे – पीएम मोदी जब रात्रि में सीएम योगी के साथ सड़क का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान कई लोगों ने पीएम मोदी को अभिवादन किया। इस दौरान लोगों ने हर हर महादेव के नारे भी लगाए। वाराणसी में आज पीएम मोदी के हाथों संत रविदास की भव्य मूर्ति का अनावरण भी किया जाना है. वह अमूल के सबसे बड़े प्लांट बनास डेयरी का उद्घाटन भी करने वाले हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *