प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोमवार को साइप्रस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस तृतीय’ से सम्मानित किया गया है। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने PM मोदी को इस सम्मान से नवाजा है। वहीं PM मोदी अब G-7 सम्मेलन में शामिल होने के लिए साइप्रस से कनाडा के लिए रवाना हो गए हैं।

Read Also: बेंगलुरु में सड़क पर रैपिडो बाइक ड्राइवर ने महिला यात्री को मारा जोरदार थप्पड़, वीडियो वायरल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्राप्त करने के बाद कहा, ‘‘साइप्रस के ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस तृतीय’ सम्मान को प्राप्त करके मैं बहुत खुश हूं। मैं इसे हमारे देशों के बीच की मित्रता को समर्पित करता हूं।’’ बता दें, इस सम्मान का नाम साइप्रस के पहले राष्ट्रपति आर्चबिशप मकारियोस तृतीय के नाम पर रखा गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने 140 करोड़ भारतीयों को यह सम्मान समर्पित करते हुए कहा कि यह भारत-साइप्रस की भरोसेमंद दोस्ती का सम्मान है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में हमारी सक्रिय साझेदारी नई ऊंचाइयों को छुएगी। हम मिलकर न केवल अपने दोनों देशों की प्रगति को मजबूत करेंगे बल्कि एक शांतिपूर्ण और सुरक्षित विश्व के निर्माण में भी योगदान देंगे।’’

विदेश मंत्रालय ने ‘X’ पर कहा, ‘‘राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिडेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस के ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस तृतीय’ से सम्मानित किया। यह सम्मान भारत-साइप्रस के बीच स्थायी द्विपक्षीय साझेदारी और शांति, प्रगति एवं समृद्धि के साझा दृष्टिकोण के लिए मिलकर काम करने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’’

Read Also: आपदा मोचन बलों की तारीफ कर गृह मंत्री अमित शाह बोले- आपदा प्रबंधन में भारत Global Leader बनने के करीब

गौरतलब है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में साइप्रस में हैं और आज उनका वहां दूसरा दिन है। साइप्रस दौरे के बाद PM मोदी कनाडा जाएंगे और जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद वह क्रोएशिया की भी यात्रा करेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *