OYO News: सफाई के वक्त गिर गई बाइक पर पानी, गुंडों ने की सफाई कर्मचारी की पिटाई

नॉर्थ दिल्ली के वज़ीराबाद थानां अंतर्गत संगम विहार गली no -4 में स्थिति थर्ड फ्लोर पर बने OYO होटल में सफाई के दौरान नीचे जिम के बाहर खड़ी बाइक पर गिरा पानी। जिम करने आये पहलवान ( दबंगो ) ने सफाई कर्मचारी समीर नाम के युवक की कर दी बेरहमी से पिटाई। सोशल मीडिया पर हुआ वीडियो वायरल । वज़ीराबाद थानां पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए FIR दर्ज कर मामले जांच में जुटी।
उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद थाना इलाके के संगम विहार गली नंबर 4 में बने हुए OYO होटल में एक सफाई कर्मचारी की जिम में आए दबंग पहलवानों ने बड़ी ही बेरहमी से पिटाई कर दी ।। जिसका एक सीसीटीवी भी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में देख सकते हैं किस तरीके से कुछ दबंग एक युवक को बड़ी ही बेरहमी से पीट रहे हैं। दरअसल आपको बता दें पीड़ित समीर OYO होटल में सफाई कर्मचारी का काम करता है । जब वह थर्ड फ्लोर पर बने ओयो होटल में सफाई कर रहा था।

 READ ALSO – कोरोना काल में दर्ज केस का क्या होगा ? जहरीली शराब कांड पर क्या बोले सीएम मनोहर लाल

वही नीचे बने जिम में जिम करने आए कुछ दबंग पहलवान की बाइक पर सफाई करते वक्त पानी गिर गया। जिससे पहलवान आग बबूला होते और सफाई कर्मचारी को आवाज देकर बुलाया जैसे ही पीड़ित समीर जिम के पास पहुंचा वैसे ही दबंगों ने बड़ी ही बेरहमी से पीड़ित समीर की पिटाई कर दी पूरा मामला पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
 पीड़ित समीर की पत्नी और भाई  का कहना है कि पहलवान दबंगों ने जब उसकी साथ मारपीट की तो जान से करने के लिए जिम में रखें लोहे रोड़ लेने के लिए गए लेकिन जैसे तैसे करके सफाई  oyo कर्मचारियों ने अपनी जान बचाई वही। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि अभी भी दबंग समीर को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। और पुलिस से मामला वापस लेने का दबाव लगातार बना रहे हैं। फिलहाल वजीराबाद थाना पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए फिर कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *