लोकसभा के चुनावी संग्राम में सियासी हमले तेज, PM मोदी ने क्यों साधा राहुल गांधी पर निशाना ?- जानें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तेलंगाना में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के दिए शक्ति वाले बयान पर हमला बोला। PM मोदी ने कहा कि देश की हर मां और बेटी शक्ति का रूप है और मैं उनका पुजारी हूं।

देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तेलंगाना में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान PM मोदी ने राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों ने ऐलान किया है कि उनकी लड़ाई शक्ति के खिलाफ है। मेरे लिए हमारे देश में हर मां और हर बेटी ही शक्ति का रूप है।मेरी प्यारी माताएं और बहनों मैं शक्ति के रूप में आपकी पूजा करता हूं। मैं भारत मां का भी पुजारी हूं।

Read Also: Shakti: शक्ति वाले बयान पर PM मोदी के हमले के बाद राहुल गांधी ने किया पलटवार !

PM मोदी ने आगे कहा कि इंडी गठबंधन ने अपने घोषणा पत्र में ऐलान किया है वह शक्ति को खत्म करना चाहते हैं। मैं उनकी इस चुनौती को स्वीकार करता हूं।मैं देश की मां-बहनों की रक्षा के लिए अपनी जिंदगी भी कुर्बान करने को तैयार हूं। उन्होंने कहा कि ‘एक ओर शक्ति के विनाश की बात करने वाले लोग हैं, दूसरी ओर शक्ति की पूजा करने वाले लोग हैं। मुकाबला 4 जून को हो जाएगा कि कौन शक्ति का विनाश कर सकता है और कौन शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त कर सकता है।

पीएम ने कर्नाटक के शिवमोगा में भी कहा कि INDI अलायंस के लोग हिंदू धर्म में समाहित शक्ति को समाप्त करना चाहते हैं। हिंदू समाज जिन्हें शक्ति मानता है, उस शक्ति के विनाश का ऐलान कर दिया है। अगर शक्ति विनाश का उनका ऐलान है, तो शक्ति उपासना का मेरा भी ऐलान है।

PM मोदी का यह बयान तब आया है जब कल मुंबई रैली में राहुल गांधी ने पीएम पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा था कि उनकी लड़ाई शक्ति के खिलाफ है। राहुल गांधी के इसी बयान को चुनावी हथियार बनाते हुए PM मोदी और BJP अब हमलावर है। इधर राहुल गांधी के बयान का बचाव करते हुए कांग्रेस ने पलटवार में कहा है कि विपक्ष की लड़ाई तामसिक शक्ति नकारात्मक शक्तियों के खिलाफ है।

Read Also: बिहार में NDA दलों के बीच हुआ सीटों का बंटवारा, जानें किसे कितनी मिली सीटें ?

बहरहाल राहुल गांधी के हिंदू धर्म की शक्ति के जिक्र के बयान ने नया विवाद छेड़ दिया है, PM मोदी ने इसे राजनीतिक हथियार बनाते हुए बड़ा हमला बोला है तो कांग्रेस भी नकारात्मक शक्तियों के खिलाफ लड़ाई का दावा करते हुए पलटवार करने में जुटी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *