राहुल गांधी ने नरवणे की अप्रकाशित किताब का किया जिक्र, राजनाथ सिंह और अमित शाह ने जताई आपत्ति

Political News: Rahul Gandhi mentioned Naravane's unpublished book, Rajnath Singh and Amit Shah objected

Political News: संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान सोमवार यानी आज 2 फरवरी को लोकसभा में उस समय विवाद खड़ा हो गया जब नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सदन में पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे के अप्रकाशित “किताब” से उद्धरण पेश करने की कोशिश की। जिसका रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित बीजेपी के कई सांसद ने इसका कड़ा विरोध किया और कांग्रेस नेता पर सदन को “गुमराह” करने का आरोप लगाया।  Political News

Read Also: जनवरी में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में रफ्तार! 55.4 पर पहुंचा PMI

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए गांधी ने कहा कि वे पहले बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या द्वारा कांग्रेस पर राष्ट्रवाद के मुद्दे पर लगाए गए आरोपों का जवाब देना चाहेंगे और उन्होंने जनरल नरवणे के अप्रकाशित “किताब” का हवाला देना शुरू कर दिया। हालांकि, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसका कड़ा विरोध किया और गांधी से पूछा कि क्या ये पुस्तक प्रकाशित हुई है या नहीं। ये हंगामा लगभग 50 मिनट तक चला। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बार-बार कहा कि सदन की कार्यवाही से संबंधित न होने वाले किसी भी मामले पर किसी पुस्तक या समाचार पत्र की कटिंग का हवाला नहीं दिया जा सकता है, जबकि गांधी ने जोर देकर कहा कि दस्तावेज प्रमाणित है और वे इसका हवाला दे सकते हैं। गांधी ने कहा कि वे इस मुद्दे पर बोलना नहीं चाहते थे, लेकिन बीजेपी के सूर्या द्वारा कांग्रेस पार्टी की देशभक्ति पर सवाल उठाने के बाद उन्होंने बोलने का फैसला किया। जिस पर रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि किताब प्रकाशित नहीं हुई है। Political News Political News

नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि वे अपने विचार व्यक्त करने के लिए एक पत्रिका के लेख का हवाला दे रहे थे। अध्यक्ष बिरला ने इसकी इजाजत नहीं दी और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने अध्यक्ष के फैसले का पालन करने की अपील की। रिजिजू ने कहा कि यदि विपक्ष के नेता बार-बार अध्यक्ष के फैसले की अवहेलना करते हैं और नियमों का उल्लंघन करते हैं, तो सदन को इस बात पर विचार करना होगा कि ऐसे सदस्य के खिलाफ क्या कार्रवाई की जानी चाहिए।

Read Also: स्वाद के चक्कर में खाली कर दी घर की तिजोरी! मोमोज के बदले गंवा दिए 85 लाख के गहने

मंत्री ने कहा कि गांधी सदन के नियमों का पालन न करके युवा सांसदों के लिए गलत उदाहरण पेश कर रहे हैं। गांधी के अडिग रहने पर अध्यक्ष ने उन्हें बार-बार पुस्तक का हवाला न देने की चेतावनी दी। तब रक्षा मंत्री सिंह उठे और पूछा कि यदि कथित तौर पर पुस्तक के प्रकाशन की इजाजत नहीं थी, तो नरवणे इसके खिलाफ अदालत क्यों नहीं गए? रक्षा मंत्री ने गांधी पर “सदन को गुमराह करने” का भी आरोप लगाया। समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने राहुल गांधी का समर्थन किया और अध्यक्ष ओम विरला से कांग्रेस नेता को बोलने की इजाजत देने की अपील की। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के अडिग रहने पर अध्यक्ष ने सदन को दोपहर तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *