PM ने कांग्रेस पर किया तीखा वार, अनुच्छेद 370 को लेकर कही ये बात

Jharkhand Assembly Elections: 

Political News: झारखंड के बोकारो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को चुनावी रैली को संबोधित किया। इसे दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को मोदी ने खत्म किया लेकिन कांग्रेस और उसके साथियों को ये पंसद नहीं आया।

Read Also: अमित शाह ने राहुल गांधी से किया सवाल, क्या वीर सावरकर के लिए 2 अच्छे शब्द बोल सकते हैं आप?

रैली में पीएम मोदी ने कहा, “देश आजाद हुआ, देश को संविधान मिला। हम संविधान के 75 वर्ष मना रहे हैं, लेकिन आपको पता नहीं होगा कि देश में आजादी के सात सात दशक तक जम्मू कश्मीर में बाबा साहब आंबेडकर का संविधान लागू नहीं होता था। पीएम मोदी ने कहा, उनके (कांग्रेस) शासन के दौरान हमने कई सैनिकों को खो दिया, इसकी बड़ी वजह जम्मू कश्मीर में 370 की दीवार थी। लेकिन मोदी ने 370 की दीवार को हमेशा के लिए जमीन में दफन कर दिया। प्रधानमंत्री शाम को रांची में मेगा रोड शो करेंगे। रोड शो शाम 5.15 बजे ओटीसी ग्राउंड से शुरू होगा और न्यू मार्केट चौक पर खत्म होगा।

Read Also: सपा देश का बंटवारा करने वाले मो. अली जिन्ना की जयंती मनाती है- CM योगी

PM मोदी ने कहा कि उनके दौर में हमने अनेक जवानों को खोया है। इसका बहुत बड़ा कारण जम्मू कश्मीर में 370 की दीवार थी। मोदी ने 370 की उस दीवार को हमेशा-हमेशा के लिए जमीन में गाढ़ दिया है। लेकिन कांग्रेस और उसके साथियों को ये पसंद नहीं आया है। अब आपको पता नहीं होगा देश आजाद हुआ, देश को संविधान मिला। संविधान के 75 वर्ष मना रहे हैं हम। लेकिन आपको पता नहीं होगा कि देश के सात दशक तक जम्मू कश्मीर में बाबा साहब आंबेडकर का संविधान लागू नहीं होता था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *