PM मोदी ने भुवनेश्वर में ‘ओडिशा बिजनेस समिट’ का किया उद्घाटन

Political News: PM Modi inaugurated 'Odisha Business Summit' in Bhubaneswar, Bhubaneshwar-Politics, Pt Modi Odisha Visit, Pt Modi Speech Today, Pt Modi Bhubaneshwar Visit, Pt Modi Janata Maidan Speech, Utkarsh Odisha, Odisha News

Political News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भुवनेश्वर में ‘उत्कर्ष ओडिशा, मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव’ का मंगलवार यानी की आज 28 जनवरी को उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और कई केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में जनता मैदान में बिजनेस समिट का उद्घाटन किया। दो दिवसीय इस सम्मेलन में बड़े उद्योगपतियों सहित लगभग 7,500 कारोबारी प्रतिनिधियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।

Read Also: रायबरेली में गाड़ी और ट्रैक्टर की टक्कर, 4 लोगों की मौत

अधिकारियों ने बताया कि सम्मेलन में एल. एन. मित्तल, कुमार मंगलम बिड़ला, अनिल अग्रवाल, करण अदाणी, सज्जन जिंदल और नवीन जिंदल जैसे उद्योगपति शामिल हो सकते हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ‘मेक इन ओडिशा’ प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगे, जिसमें जीवंत औद्योगिक परिवेश विकसित करने में राज्य की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला जाएगा। इस कार्यक्रम में सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, वियतनाम, जिम्बाब्वे, कजाकिस्तान, वेनेजुएला, यूके और अमेरिका के व्यापारिक प्रतिनिधियों के भी शामिल होने की उम्मीद है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *