केरल में मचा सियासी बवाल, मुख्यमंत्री ने कीड़े युक्त फूड पैक्ट के जांच के दिए आदेश

Wayanad Landslide:

Wayanad Landslide: केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शुक्रवार को वायनाड जिले के चूरलमाला-मुंडकई में भूस्खलन प्रभावित लोगों को मेप्पाडी ग्राम पंचायत की तरफ से सड़े हुए और कीड़े वाले फूड किट बांटे जाने की खबरों के मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं।मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की तरफ से जारी एक रिलीज में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने फूड किट को लेकर मीडिया की खबरों के आधार पर जांच के आदेश दिए हैं।

Read also- दिल्ली में सियासत तेज, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बाद कांग्रेस शुरु करेगी दिल्ली न्याय यात्रा’

भूस्खलन प्रभावित लोगों ने ये आरोप लगाया-  कीड़े वाले फूड किट दिए गए-  सीएम विजयन ने कहा है कि रिपोर्ट तत्काल प्रस्तुत की जानी चाहिए। रिलीज में कहा गया है कि घटना के बारे में मुख्य सचिव की तरफ से मुख्यमंत्री को दिए गए नोट के बाद जांच का आदेश दिया गया।वायनाड जिले के चूरलमाला-मुंडकई में भूस्खलन प्रभावित लोगों ने आरोप लगाया कि उन्हें मेप्पाडी ग्राम पंचायत की तरफ से कीड़े वाले फूड किट दिए गए।

Read also- Bigg Boss 18: अविनाश मिश्रा ने पंजाबी में तारीफ कर ईशा सिंह का दिल जीतने की कोशिश की

इलाके में तनाव बढ़ा- केरल में वायनाड के चूरलमाला-मुंडाकाई में भूस्खलन से बचे लोगों ने गुरुवार को कहा कि उन्हें मेप्पाडी ग्राम पंचायत ने कीड़े वाला फूड किट दिया। इस वजह से गुरुवार को डीवाईएफआई ने विरोध प्रदर्शन किया।मेप्पाडी पंचायत कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ शासित है।सुबह 11:30 बजे के आसपास तनाव तब बढ़ गया जब डीवाईएफआई कार्यकर्ताओं ने पंचायत अध्यक्ष के दफ्तर में जबरन घुसने की कोशिश की।

29 अक्टूबर को भी मिली शिकायत-  इस बीच, पंचायत अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने सिर्फ राजस्व विभाग और दूसरे धर्मार्थ संगठनों की दान की गई फूड किट की आपूर्ति की।पंचायत सदस्य ने कहा, “हम पिछले तीन महीनों से बिना किसी समस्या के फूड किट की आपूर्ति कर रहे हैं। कथित किट की आपूर्ति जिला कलेक्टरेट ने की थी और शिकायत 29 अक्टूबर को की गई थी।”

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *