हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले गरमाई सियासत, नायब सरकार पर बरसे विपक्ष के नेता भूपेंद्र हुड्डा

लोकसभा चुनाव 2024 में हरियाणा की 10 में से 5 सीटें जीतकर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस के हौंसले बुलंद हो गए हैं। पूर्व CM एवं विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश की नायब सरकार पर हमला बोलते हुए कई आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली जल संकट को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Read Also: दुनिया के ये 8 देश हैं ऐसे जहां कोई नदी नहीं,कैसे हो रहा यहां जीवन यापन ? जानिये

आपको बता दें, नायब सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि युवा बेरोजगार है और नौकरियों में भ्रष्टाचार चरम पर है। पूर्व CM एवं विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जहां नायब सरकार की नीयत पर सवाल उठाये वहीं उन्होंने पूछा कि सरकार अपनी उपलब्धि बताए की दस साल में सरकार ने क्या किया है।

नायब सरकार पर निशाना साधते हुए भूपेंद्र हुड्डा ने आरोप लगाते हुए उन्होने कहा कि हमारी सरकार आई तो हम पक्की नौकरियां देंगे। उन्होंने कहा सरकार से हर वर्ग के लोग परेशान हैं, हमारी कांग्रेस सरकार आने पर हम गरीबों को 100-100 गज के प्लाट देंगे। हुड्डा लगातार प्रदेश में अबकी बार कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। उन्होंने BJP पर तंज कस यह तक कह दिया है कि “लोकसभा में हुई हाफ, विधानसभा में होगी साफ” ।

Read Also: NEET विवाद मामले पर BJP नेता रमेश पोखरियाल ने चुप्पी तोड़ दिया ये बयान

दिल्ली जल विवाद को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि हरियाणा और पंजाब में भी पानी का विवाद चल रहा है और SYL का पानी हरियाणा को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट फैसला दे चुका है नहर बननी चाहिए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *