Delhi Election 2025 Voting : BJP उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली ने वोट डाला, लोगों से बदलाव के लिए मतदान की अपील की

#ArvinderSinghLovely, #BJP, #VoteForChange, #Election2025, #DemocracyInAction, #YourVoteMatters, #EmpowerTheFuture, #ParticipateInDemocracy, #MakeADifference, #VoteToday,

Delhi Election 2025 Voting : दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए बुधवार यानी 5 फरवरी को सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दिल्ली के LG वीके सक्सेना, राहुल गांधी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी वोट डाल चुके हैं। 9 बजे तक 8.10% वोटिंग हो चुकी है। दिल्ली में 1.56 करोड़ लोग शाम 6 बजे तक वोट कर सकेंगे। लोकसभा चुनाव में INDIA ब्लॉक का हिस्सा रहीं 5 पार्टियां दिल्ली चुनाव में एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में हैं। इनमें आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस सभी 70 सीटों पर आमने-सामने हैं.Delhi Election 2025 Voting 

Read also- NEET PG 2024: उच्चतम न्यायालय ने नये सिरे से काउंसलिंग की याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा

दिल्ली की गांधी नगर सीट से बीजेपी उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली ने बुधवार को यमुनानगर के मतदान केंद्र पर वोट डाला। उन्होंने कहा कि लोग बदलाव चाहते हैं और इसीलिए बड़ी संख्या में वोट डालने आ रहे हैं। चुनाव में करीब 1.56 करोड़ से अधिक मतदाता बुधवार को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

Read also- Delhi Election2025 voting: राहुल गांधी-मनीष सिसोदिया समेत इन दिग्गज नेताओं ने डाला वोट

दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 13,766 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं और वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू होगी। इन चुनावों में 699 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए चुनाव आयोग ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। दिल्ली में 30,000 से अधिक पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बलों की 220 कंपनियां तैनात की गई हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *