बिहार में VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी की हत्या से गरमाई सियासत, जानिए पूरा मामला

Bihar News

Bihar News:विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की बिहार के दरभंगा जिले में उनके पैतृक घर के भीतर मंगलवार 16 जुलाई को कथित तौर पर हत्या कर दी गई।पुलिस ने आज ही इस बात की जानकारी दी है।

Read also-स्टार जैवलिन थ्रोअर किशोर जेना बोले- पेरिस ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देना चाहता हूं

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) अध्यक्ष मुकेश सहनी के पिता की मंगलवार को बिहार के दरभंगा जिले में उनके पैतृक घर में हत्या कर दी गई। मुकेश साहनी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हत्यारों कोल जल्द से जल्द पकड़ने के लिए कार्रवाई करेंगे।पटना में सहनी ने कहा, “मुझे मीडिया और गांव वालों ने बताया कि मेरे पिता की हत्या कर दी गई है। मैंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की। लालू प्रसाद यादव जी से भी बात की है। मेरे सभी साथी नेताओं और शुभचिंतकों ने मुझे फोन किया। सभी ने मुझे भरोसा दिया है कि आरोपितों को बख्शा नहीं जाएगा। मैं मुख्यमंत्री से इस मामले में कार्रवाई करने की अपील करता हूं।

मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी का शव दरभंगा के बिरौल इलाके में उनके घर के कमरे में मंगलवार सुबह मिला। उनके शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे। उनके सीने और पेट पर कट के निशान हैं।एसपी काम्या मिश्रा के नेतृत्व में एसआईटी और एफएसएल की टीम बिरौल गांव पहुंची।बिहार सरकार में पूर्व मंत्री मुकेश सहनी वीआईपी पार्टी के प्रमुख हैं, जो इंडिया गठबंधन का सहयोगी है।

Read also-सावधान! आपके साथ भी हो सकता है AI Romance Scam… MIT रिसर्चर ने कर दिया खुलासा

मुकेश सहनी ने बोल दी बड़ी बात – वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा मुझे जानकारी मिला है। मैं भी गांव में नहीं था। बाहर था मैं। मैं भी जस्ट पहुंचा हूं। और मुझे मीडिया के माध्यम से, गांव से जानकारी प्राप्त हुआ है कि पिता जी की हत्या कर दी गई है। माननी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से भी बातचीत हुई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *