POLITICS: लोकसभा अध्यक्ष ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि की अर्पित

POLITICS:

POLITICS: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के नेतृत्व में आज संसद सदस्यों ने संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में आयोजित समारोह में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह; शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान; संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू; विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल; सूचना एवं प्रसारण और संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन; राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश; अनेक सांसदों, पूर्व सांसदों, लोक सभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह, राज्य सभा के महासचिव पी.सी. मोदी एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।POLITICS

Read Also-Haryana: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक प्रख्यात सांसद, प्रतिष्ठित शिक्षाविद, ओजस्वी राजनेता और राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रबल समर्थक थे। उनका जन्म 6 जुलाई 1901 को हुआ था। उन्होंने लोक जीवन, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान दिया। वे कलकत्ता विश्वविद्यालय के सबसे युवा कुलपति रहे और बाद में भारत के राजनीतिक एवं संसदीय जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।POLITICS

Read Also-Haryana: CM सैनी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती समारोह में शिरकत कर भावभीनी श्रद्धांजलि की अर्पित

डॉ. मुखर्जी प्रथम लोक सभा के सदस्य थे। वे अपनी वाक्पटुता, प्रबुद्धता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते थे। संसदीय वाद-विवाद और राष्ट्रीय मुद्दों पर उनके विचारों ने उन्हें एक युगदृष्टा नेता के रूप में स्थापित किया। राष्ट्रीय एकता और लोक सेवा के प्रति उनकी निष्ठा आज भी प्रेरणास्रोत है। संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में स्थापित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का चित्र प्रसिद्ध चित्रकार श्री एन. एस. सुब्बाकृष्ण द्वारा निर्मित है। इसका अनावरण 31 मई 1991 को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री आर. वेंकटरमण द्वारा किया गया था।POLITICS

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *