पश्चिम बंगाल और असम में आज दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। बंगाल में मतदान की रफ्तार तेज नजर आ रही है। दोपहर 3:31 बजे तक 71.07 प्रतिशत वोटिंग हो गई है। बंगाल में शाम 5 बजे तक 80.43 फीसदी मतदान, असम में हुई 72.65 फीसदी वोटिंग ।
वहीं, असम में 63.03 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान केंद्रों के बाहर अभी भी लंबी कतारें लगी हुई हैं। बता दें, असम विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 39 सीटों के लिए हो रहे मतदान के दौरान सुबह स्थिति शांतिपूर्ण रही और बड़ी संख्या में मतदाता मतदान करने आए।
एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कुछ मतदान केंद्रों पर ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें मिली थीं और उन्हें तत्काल बदलने के बाद मतदान निर्बाध जारी रहा।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

