कोरोना की दूसरी लहर के दौरान दिल्ली में हजारों लोगों की जान चली गई ऐसे में इन परिवारों की सहायता के लिए दिल्ली सरकार ने मुख्यमंत्री कोविड-19 परिवार आर्थिक सहायता योजना की शुरुआत की है। मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसके लिए पोर्टल लांच किया। इस मौके पर सीएम केजरीवाल ने कहा कि पोर्टल के जरिये पीड़ित सहायता के लिए आवेदन कर पाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि हम ये इंतजार नहीं करेंगे कि कौन–कौन ऑनलाइन आवेदन कर रहा है। बल्कि सरकार की टीम भी पीड़ितों के घर जाकर मदद करेंगे।
योजना के तहत कोरोना से जान गवाने वाले परिवार को सरकार ₹50000 की एकमुश्त आर्थिक सहायता देगी। जिस परिवार में कमाने वाले की ही मौत हो गई है उन परिवारों की सहायता के लिए तत्काल ढाई हजार रुपए महीने पेंशन की शुरुआत की जाएगी। इसके अलावा कोरोना के कारण जो बच्चे अनाथ हो गए हैं उन्हें 25 साल की उम्र तक सरकार ढाई हजार रुपए महीने के हिसाब से सहायता देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग इस काम के लिए पीड़ितों के घर जाएंगे वो कागजों में कमियां नहीं निकालेंगे। बल्कि कमियों पूरी करने की जिम्मेदारी भी सरकार की होगी।
कोरोना कि दूसरी लहर के दौरान दिल्ली में कम से कम 15000 लोगों की रिकॉर्ड मौत हो गई। हालांकि यह आंकड़े सरकारी रिकॉर्ड के हैं पर काफी संख्या में ऐसी मौत भी हुई है इसके कोई रिकॉर्ड नहीं है। ऐसे में उन पीड़ित परिवारों तक सहायता पहुंचाना सरकार के लिए चुनौती बन सकती है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

