दिल्ली में आज कोरोना के 79 नए केस

Corona In India Today : 91 हजार के पार पहुंचे सक्रिय मामले | Covid Live Cases,

मंगलवार को दिल्ली में 79 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा दिल्‍ली में पिछले 24 घंटों में 154 मरीज ठीक हुए हैं।

पिछले साल महामारी शुरू होने के बाद से दिल्ली में कुल 14,34,687 कोरोना वायरस के मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि अब तक 14.08 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि शहर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 25,001 है।

बुलेटिन में कहा गया है कि मंगलवार को दिल्ली में 833 सक्रिय कोरोना के मामले थे। सोमवार को सक्रिय मामलों की संख्या 912 थी। मंगलवार को सक्रिय मामलों का आंकड़ा पिछले साल 9 अप्रैल के बाद सबसे कम था जब यह संख्या 720 थी।

फिलहाल दिल्‍ली में 269 लोग होम आइसोलेशन में हैं, जो पिछले दिन के 300 से कम है। बुलेटिन के मुताबिक पिछले दिन 701 से गिरावट के साथ कंट्रीब्यूशन जोन की संख्या 652 थी। बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में 46,110 RTPCR/CBNAAT/TrueNat टेस्‍टों सहित 69,866 टेस्‍ट किए गए।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में सोमवार को 54 नए कोरोना के मामले दर्ज किए थे, जो पिछले साल 15 अप्रैल के बाद सबसे कम थे, और दो और मौतें हुईं, जबकि पॉजिटिविटी रेट घटकर 0.09 प्रतिशत हो गई।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *