10 देशों से 21 सदस्यों ने लगाई आस्था की डुबकी, विशाल आयोजन से चकित

UP news, mahakubh2025, Kumbhnagri prayagraj, UP goverment, foreign devotees

Prayagraj Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में केंद्र सरकार के न्योते पर आए 10 देशों के 21 लोगों ने गुरुवार को संगम पर डुबकी लगाई।अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल में फिजी, फिनलैंड, गयाना, मलेशिया, मॉरीशस, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, त्रिनिदाद और टोबैगो और संयुक्त अरब अमीरात के नागरिक थे.

प्रतिनिधिमंडल माहौल में छाई भक्ति और आध्यात्मिकता की भावना से काफी प्रभावित हुआ।कई प्रतिनिधि आयोजन के विशाल पैमाने और दुनिया भर के हिंदुओं में इसके प्रति आस्था को देख कर चकित थे।अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल विदेश मंत्रालय के बाहरी प्रचार और सार्वजनिक कूटनीति प्रभाग के न्योते पर महाकुंभ आया है।

Read also- Delhi weather: दिल्ली में बारिश के बाद दोपहर को खिली धूप, आखिर मौसम क्यों बदल रहा इतने रंग ?

दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में एक, महाकुंभ 13 जनवरी को शुरू हुआ और 26 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान 40 से 45 करोड़ तीर्थयात्रियों के आने का अनुमान है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *