प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर, त्रिपुरा और मेघालय के स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तीन पूर्वोत्तर राज्यों मणिपुर, त्रिपुरा और मेघालय के स्थापना दिवस पर लोगों को शुभकामनाएं दी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि मणिपुर के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को मेरी शुभकामनाएं। मणिपुर ने भारत की प्रगति में अहम योगदान दिया है।’एक्स’ पर पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा, “हमें राज्य की संस्कृति और परंपराओं पर गर्व है। मैं मणिपुर के निरंतर विकास के लिए प्रार्थना करता हूं।”

Read also-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरिचल मुनाई पॉइंट का दौरा किया

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को बधाई दी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर भी लोगों को बधाई दी और कामना की कि ये दिन राज्य के अद्वितीय इतिहास और समृद्ध विरासत का जश्न मनाए।उन्होंने कहा, “त्रिपुरा के लोगों की समृद्धि और सद्भाव की कामना करता हूं।”प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक और पोस्ट में कहा, ‘‘मेघालय के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं! आज मेघालय की अद्भुत संस्कृति और वहां के लोगों की उपलब्धियों का जश्न मनाने का अवसर है।’’मोदी ने कहा, “आने वाले समय में मेघालय प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुए।”

(Source PTI)

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *