प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश की पहली वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

प्रदीप कुमार – प्रधानमंत्री मोदी आज मध्यप्रदेश भोपाल के दौरे पर रहे यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कम्बाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में शिरकत की।कमांडर्स कांफ्रेंस के बाद पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश की पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान पीएम मोदी ने राजनीतिक विरोधियों को खूब निशाने पर लिया। प्रधानमंत्री मोदी आज मध्यप्रदेश के भोपाल में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। पीएम मोदी सुबह करीब साढ़े 9 बजे एयरफोर्स के विशेष विमान से भोपाल पहुंचे। यहा स्टेट हैंगर पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनकी अगवानी की। यहां से पीएम मोदी सेना के हेलिकॉप्टर से लाल परेड ग्राउंड गए, जहां पीएम मोदी का राज्य के मंत्रियों ने अभिनंदन किया।

यहां से पीएम मोदी कार के जरिये संयुक्त कमांडर कांफ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए कुशाभाऊ ठाकरे सभागार पहुँचे। कम्बाइंड कमांडर्स कांफ्रेंस के बाद पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश की पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी ने सबसे पहले इंदौर में हुए हादसे पर दुख जताया। भोपाल से दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का लोकार्पण हाईटेक कमलापति रेलवे स्टेशन पर पीएम मोदी ने किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मध्यप्रदेश को पहली वंदे भारत ट्रेन मिली है,ये प्रदेश के लोगों को कई सुविधाएं देगी।

क्षेत्र के विकास का नया माध्यम बनेगी इस दौराम पीएम मोदी ने राजनीतिक आरोप लगाते हुए कहा कि देश में कुछ लोग ठानकर बैठे हैं। पीएम मोदी की छवि धूमिल करेंगे।पीएम मोदी ने कहा कि इनका साथ देने के लिए कुछ लोग देश के अंदर हैं, तो कुछ बाहर भी बैठकर अपना काम कर रहे हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज हर भारतीय मोदी का सुरक्षा कवच है,इसीलिए ये लोग बौखला गए हैं और नए-नए पैंतरे अपना रहे हैं।पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में इन्होंने मोदी की इमेज धूमिल करने का संकल्प लिया और अब संकल्प लिया कि मोदी तेरी कब्र खुदेगी।

Read also:- AAP ने दिल्ली को अद्भुत पॉलिसी दी थी, एक बोतल के बदले एक बोतल फ्री – सुधांशु त्रिवेदी

प्रधानमंत्री मोदी की भोपाल दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।प्रधानमंत्री मोदी के आने से पहले कॉन्फ्रेंस और सुरक्षा से जुड़े करीब 1300 कर्मचारियों-अधिकारियों का कोविड टेस्ट भी हुआ।नौसेना प्रमुख एडमिरल हरि कुमार प्रधानमंत्री मोदी के साथ कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं हो सके।कोविड पॉजिटिव होने की वजह से उन्हें शुक्रवार देर शाम ही स्पेशल प्लेन से दिल्ली लौटना पड़ा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App                        

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *