AAP ने दिल्ली को अद्भुत पॉलिसी दी थी, एक बोतल के बदले एक बोतल फ्री – सुधांशु त्रिवेदी

Sudhanshu Trivedi On PM Degree, AAP ने दिल्ली को अद्भुत पॉलिसी दी थी, Live

प्रदीप कुमार – बीजेपी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर पलटवार किया है। दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री केजरीवाल पर हमला बोला है।

बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि AAP पार्टी निचले स्तर की राजनीति कर रही है। दिल्ली के कथित शराब घोटाले का जिक्र करते हुए बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि घोटाले में मनीष सिसोदिया के अलावा AAP के दूसरे नेता भी शामिल हैं। बीजेपी नेता ने कहा कि डिग्री की आड़ में केजरीवाल भ्रष्टाचार छिपाना चाहते हैं।

बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कहा कि जो चीज पब्लिक डोमेन में है, यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर है, उसे मांगने के लिए कोर्ट में जाना अदालत का समय बर्बाद करना है। इस दौरान सुधांशु त्रिवेदी ने केजरीवाल पर गुजरात हाईकोर्ट का आदेश भी पढ़ा और कहा कि आप ने केवल अदालत का वक्त जाया करने और संवैधानिक उपकरणों का दुरुपयोग करने के लिए ऐसा किया है।

 

Read Also – मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेश में बेरोजगारी भत्ता योजना की शुरूआत की

 

बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने तंज कसते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली को अद्भुत पॉलिसी दी थी, एक बोतल के बदले एक बोतल फ्री।बीजेपी प्रवक्ता त्रिवेदी ने कहा कि जब आदमी ज्यादा पी लेता है तो मानसिक संतुलन खो देता है।

बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल पर हमला जारी रखते हुए कहा कि ये बहुत चतुर और सयाने हैं। ये पढ़े हैं लेकिन लिखे नहीं हैं। वे किसी फाइल पर साइन नहीं करते।लिखते कुछ नहीं हैं। अपने पास कोई विभाग नहीं रखते।

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि केजरीवाल जनलोकपाल से पलटे। ये राजनीति के नटवरलाल हैं।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App                        

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *