लोकसभा में प्रियंका गांधी वाड्रा की एंट्री से विपक्षी INDIA Alliance का मनोबल बढ़ेगा-प्रियंका चतुर्वेदी

Priyanka Chaturvedi

Priyanka Chaturvedi: शिवसेना (उद्धव गुट) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने वायनाड लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी वाड्रा को मैदान में उतारने के कांग्रेस के फैसले का स्वागत किया।प्रियंका चतुर्वेदी ने मंगलवार को कहा कि प्रियंका गांधी वायनाड से अपना चुनावी कैरियर का आगाज करने जा रही हैं। वो बधाई की हकदार हैं।उन्होंने कहा कि लोकसभा में उनके (प्रियंका गांधी) के आने से विपक्षी गुट इंडिया का मनोबल बढ़ेगा।कांग्रेस ने सोमवार को फैसला किया कि राहुल गांधी रायबरेली सीट बरकरार रखेंगे और वायनाड सीट खाली करेंगे। खाली हो रही वायनाड से प्रियंका गांधी वाड्रा को उप-चुनाव में उतारा जाएगा।

Read also- Train Accident : हवा में उछले ट्रेन के डिब्बे…. कई लोगों की मौत, 200 से ज्यादा लोग जख्मी

शिवसेना सासंद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा प्रियंका गांधी जी अपना इलेक्शन डेब्यू करने वाली हैं वायनाड से, मैं उनको बहुत बहुत शुभकामनाएं देना चाहूंगी। मैं मानती हूं कि उनके डेब्यू से और लोकसभा में एंट्री से जो इंडिया अलायंस है उनका और मनोबल बढ़ेगा। केंद्र सरकार खास करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को कटघरे में लाने की चीज होती है। अपने स्पीच से इलेक्शन स्पीच के माध्यम से किया है वो लोकसभा में आकर करेंगी। तो उनको शुभकामनाएं देंगे और पूरा इंडिया अलांयस उम्मीद करता है कि वो भारी बहुमत से जीतें।”

Read also- T20 World Cup 2024 : बांग्लादेश की नेपाल पर 21 रन से जीत, सुपर एट में जगह पक्की

बता दें कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने सोमवार को कहा कि वो वायनाड के लोगों को निराश नहीं करेंगी और उन्हें राहुल गांधी की कमी महसूस नहीं होने देंगी।”मैं वायनाड का प्रतिनिधित्व करके खुश हूं। मैं उन्हें राहुल की कमी महसूस नहीं होने दूंगी।जैसा कि उन्होंने कहा, वो कई बार मेरे साथ आएंगे, लेकिन मैं हर किसी को खुश करने और एक अच्छी प्रतिनिधि बनने के लिए बहुत मेहनत करूंगी। मेरा रायबरेली से बहुत पुराना रिश्ता है और मैंने पिछले 20 सालों में वहां काम किया है, वो रिश्ता नहीं टूटेगा। मैं अपने भाई की दोनों जगहों पर मदद करूंगी, रायबरेली और वायनाड में भी।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *