प्रियंका- निक जोनस करेंगे ऑस्कर 2021 का ऐलान 

अदाकारा प्रियंका चोपड़ा जोनस और उनके पति निक जोनस 15 मार्च को 93वें अकादमी पुरस्कारों के नामांकनों का ऐलान करेंगे।

‘एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक बयान में इसकी जानकारी दी।

‘आस्कर डॉट कॉम’, ‘ऑस्कर डॉट ओआरजी’ और अकादमी के डिजिटल मंच फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर ‘लाइव’ प्रसारण के दौरान दो भागों में 23 श्रेणियों में नामित लोगों की घोषणा की जाएगी।

प्रियंका ने भी ट्विटर पर एक वीडियो साझा करते हुए इसकी जानकारी दी। वीडियो में निक भी उनके साथ नजर आ रहे हैं। दम्पत्ति पहली बार अकादमी पुरस्कारों के नामांकनों की घोषणा करेंगे।

अकादमी पुरस्कार पहले 28 फरवरी को आयोजित किए जाने थे, लेकिन कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण इसे 25 अप्रैल को आयोजित करने का फैसला किया गया।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *