PROTEST: छात्रों की हुई बड़ी जीत, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

PROTEST:

PROTEST: NEET पेपर लीक मामला जो कि छात्रों के लिए एक बहुत बड़ा मुद्दा बना हुआ था, वो आज हल हुआ। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार दिया अपना इस्तीफा । 36 दिनों से CJP जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रही थी, और सोनम वांगचुक ने 25 दिनों तक अनशन किया। इतना सब करने के बाद सरकार आखिरकार युवाओं के प्रदर्शन के आगे झुक ही गई। इस विरोध प्रदर्शन ने GEN-G की ताकत को दिखा दिया। इस्तीफे के बाद अभिजीत दीपके का बयान भी सामने आया और उन्होंने कहा कि ‘झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए’ ।PROTEST

Read Also-J&K: डोडा में भारी बारिश के चलते कई सड़कें बंद और बिजली सप्लाई भी ठप, आम जनजीवन प्रभावित

इस्तीफे में धर्मेंद्र प्रधान ने अपनी चिट्ठी में लिखा कि वो युवाओं को भ्रमित नहीं होने देंगे। इस्तीफे से पहले PM मोदी ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर के युवाओं को आश्वासन दिया था, कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हुई है और उन्होंने फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर मामले को जल्द से जल्द सुलझाने का भरोसा भी दिया था। अभिजीत दीपके ने यह भी कहा कि – ‘मंत्री का इस्तीफा तो हो गया है, लेकिन हमारी दो और मांगे हैं। हम ऐसे नहीं जाएंगे।

कॉकरोच एक बार घुसता है, तो निकलता नहीं। जिन बच्चों ने सुसाइड किया, उनके परिवार को एक करोड़ मुआवजा मिले। पुलिसवालों पर एक्शन हो’। CJP ने सोशल मीडिया पर कहा- कॉकरोच की जीत हुई। सोनम वांगचुक का भी पोस्ट आया जिसमें उन्होंने कहा कि- ‘देश के युवाओं को बहुत- बहुत बधाई। यह शांति, धैर्य और दृढ़ता की जीत है, साथ ही उन लोगों का भी धन्यवाद जो हमारे साथ खड़े हुए थे’।PROTEST

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *