पुलवामा के शहीदों के बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा-PM मोदी

 Pulwama Attack- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साल 2019 में जम्मू कश्मीर के पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों को बुधवार को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने कहा कि शहीदों के बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि पुलवामा में शहीद हुए बहादुर जवानों को मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। देश के लिए उनकी सेवा और बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।’

Read also – Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी क्यों मनाई जाती है- जानें बसंत पंचमी का महत्व

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ की बस को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद हुए विस्फोट में 40 जवान शहीद हो गए थे। ये बस जम्मू से श्रीनगर जा रहे काफिले का हिस्सा थी।

पुलवामा आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय वायु सेना ने 26 फरवरी, 2019 को पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकवादी कैंपों को निशाना बनाते हुए एयरस्ट्राइक की थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *