किसान आंदोलन: ‘दिल्ली चलो’ मार्च को रोकने के लिए टिकरी बॉर्डर सील, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Farmers Protest- किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च को राष्ट्रीय राजधानी में दाखिल होने से रोकने के लिए दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई।कंक्रीट ब्लॉकों के साथ कैरिजवे की बैरीकेडिंग कर सुरक्षा बढ़ाई गई है। दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर भारी सुरक्षा तैनाती की गई है। साथ ही एंटी रॉयट गियर के साथ बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।

सुरक्षा इंतजाम पुख्ता बनाने के लिए जगह-जगह की गई बैरीकेडिंग और डायवर्जन की वजह से दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों को आने-जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लोग उम्मीद लगाए हैं कि किसानों का आंदोलन जल्द खत्म होगा और उनकी मुश्किलें भी कम होंगी।

Read also – पुलवामा के शहीदों के बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा-PM मोदी

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनैतिक) और किसान मजदूर मोर्चा की अगुवाई में किसान फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित कई मांगों को लेकर मार्च कर रहे हैं।

किसान ने कहा कि ये दिक्कत तो बहुत बड़ी है। मजदूर आदमी कहां से कमाएंगे और खिलाएंगे।पीवीसी मार्केट से पैदल आया हूं और फिर जा रहा हूं गाड़ी मिलेगी या नहीं, दिक्कत तो है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *